logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया को किया चित, जीत की दहलीज पर शांटो की टीम

बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट पर शिकंजा कस लिया है। नजमुल हुसैन शांटो की कप्तानी वाली टीम ने 228 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद तीन दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरा दिए हैं।

steve smith bangladesh vs australia

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान शॉट खेलते स्टीव स्मिथ, Photo Credit: @cricketcomau

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में जारी है। मैच में अब तक 3 दिन का खेल हो चुका और बांग्लादेश ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। बांग्लादेश ने आज (15 अगस्त) अपनी पहली पारी 351/6 के स्कोर से आगे बढ़ाई और बोर्ड पर 426 रन लगा दिए। मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने कल के स्कोर में 32 रन जोड़े। हसन महमूद (14), तैजुल इस्लाम (17) और तस्कीन अहमद (14) भी दोहरे अंक में पहुंचे, जिससे बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 228 रन की भारी भरकम बढ़त हासिल कर ली। मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 198 पर ही सिमट गया था। 

 

विशाल बढ़त गंवाने के बाद दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में 6 विकेट चटकाने वाले हसन महमूद ने अपने पहले ही ओवर में जेक वेदराल्ड का विकेट चटका दिया। लोकल ब्वॉय वेदराल्ड (0) उनकी गेंद को अपने विकेटों पर ही खेल बैठे। 

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि ट्रेविस हेड (17) भी इसी अंदाज में हसन महमूद का शिकार बन गए। इसके बाद तैजुल ने मार्नस लाबुशेन (31) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73/3 कर दिया। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने यहां से मोर्चा संभाला और कैमरन ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की लेकिन वह भी दिन के आखिरी सेशन में मेहदी हसन को रिटर्न कैच थमा बैठे, जिससे ऑस्ट्रेलिया को हार का डर सताने लगा है।

 

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप के लिए कितनी तैयार है भारतीय महिला टीम? पहले मैच में चीन से टक्कर

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग 2026: 34 मैच, कानपुर में फाइनल... देखिए सभी 6 टीमों का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में हरा चुका है बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में शिकस्त दे चुकी है। उसने 2017 में मीरपुर टेस्ट में कंगारुओं को 20 रन से पटखनी दी थी। अब वह ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत की दहलीज पर खड़ी है। तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/4 है। बांग्लादेश के पास अभी भी 67 रन की बढ़त है। कैमरन ग्रीन 43, जबकि एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश की टीम इस जोड़ी को चौथे दिन की शुरुआत में ही तोड़ना चाहेगी। इसके बाद वह लोअर ऑर्डर को जल्दी से निपटाकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर सकती है।


और पढ़ें