logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP टी20 लीग 2026: 34 मैच, कानपुर में फाइनल... देखिए सभी 6 टीमों का स्क्वॉड

उत्तर प्रदेश टी20 लीग के चौथे एडिशन में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत लखनऊ से हो रही है, जबकि फाइनल मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा। पढ़िए किस टीम में कौन-कौन से बड़े नाम हैं।

UP T20 League

यूपी टी20 लीग 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, BCCI उपाध्याक्ष राजीव शुक्ला, रिंकू सिंह और करण शर्मा, Photo Credit: UP T20 League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के चौथे एडिशन का पहला मुकाबला शुक्रवार (14 अगस्त) को काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। काशी रुद्रास ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ मावेरिक्स की टीम आखिरी गेंद पर जीती। उसकी आखिरी जोड़ी ने टीम की नैया पार लगाई। रिंकू सिंह ने 21 गेंद में 28 रन बनाए। यश गर्ग ने 14 गेंद में नाबाद 23 रन ठोके, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे। 

 

इससे पहले यश गर्ग ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके थे। IPL स्टार जीशान अंसारी ने भी 3 विकेट चटकाए। काशी रुद्रास के लिए अभिषेक गोस्वामी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला, जिसके चलते काशी रुद्रास की टीम मेरठ मावेरिक्स के सामने बड़ा टारगेट नहीं रख सकी। आज नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपरस्टार्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: IND vs SL: फ्लॉप हो रहे ध्रुव जुरेल को मौका... सरफराज खान ने क्या बिगाड़ा है? 

टूर्नामेंट में होंगे कुल 34 मैच, ये है फॉर्मेट

UP टी20 लीग 2026 में कुल 34 मैच होने हैं। ट्रॉफी के लिए इस बार भी 6 टीमें मैदान में हैं। टूर्नामेंट का पहला चरण लखनऊ में होगा, जबकि दूसरे चरण के मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। कानपुर में ही प्लेऑफ और फाइनल होगा। 6 सितंबर तक चले वाले इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। लीग स्टेज के बाद IPL की तरह ही प्लेऑफ के मुकाबले होंगे।

 

पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 3 सितंबर को क्वालिफायर 1 मैच में आमने-सामने होंगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें उसी दिन एलिमिनेटर मैच में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। एलिमिनेटर की विजेता टीम फिर 4 सितंबर को क्वालिफायर 2 में क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम से खेलेगी। इस मैच में बाजी मारने वाली टीम 6 सितंबर को फाइनल मैच में क्वालिफायर 1 मैच की विजेता टीम से भिड़ेगी।

 

यह भी पढ़ें: JioHotstar या Sony LIV, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मोबाइल पर कहां दिखेगा? 

सभी 6 टीमों का स्क्वॉड

लखनऊ फाल्कन्स: आराध्य यादव, अभिनंदन सिंह, अक्षु बाजवा, अली जफीर मोहसिन, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिकेय सिंह, किशन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सरोज, कृतज्ञ कुमार सिंह, मोहम्मद सैफ, नवनीत कुमार, प्रियम गर्ग, रोहित द्विवेदी, समीर चौधरी, सत्यम पांडे, सुधांशु सोनकर, विपराज निगम, यशु प्रधान

 

कानपुर सुपरस्टार: आकिब खान, आदर्श सिंह, अजय कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, इंजमाम हुसैन, कर्ण शर्मा, मोहम्मद अमान, मोहसिन खान, पंकज कुमार, प्रियांशु पांडे, समीर रिजवी, सत्यम सांगू, सौभाग्य मिश्रा, शक्ति वर्मा, शिवम बंसल, शुभम मिश्रा, विनीत पंवार, यशोवर्धन सिंह

 

काशी रुद्रास: अभिषेक गोस्वामी, अर्णव बलियान, अटल बिहारी राय, दीपांशु यादव, करण शर्मा, कार्तिक यादव, मानव सिंधु, मोहम्मद शरीम, ऋषभ राजपूत, साहब युवराज सिंह, सक्षम राय, शुभम चौबे, सुनील कुमार, उपेन्द्र यादव, उवैस अहमद, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जयसवाल

 

नोएडा सुपर किंग्स: आदित्य शर्मा, अंचित यादव, अनिवेश चौधरी, दीपक राजपूत, कार्तिक सिद्धु, कुणाल त्यागी, माधव कौशिक, नमन तिवारी, पीयूष सिंह, प्रशांत वीर, रजत संसेरवाल, रवि सिंह, शौर्य सिंह, शिवा सिंह, शोएब सिद्दीकी, शुभम गौतम, सिद्धार्थ चौधरी, वंश

 

मेरठ मावेरिक्स: आरुष गोयल, अक्षय दुबे, दिव्यांश राजपूत, दिव्यांश जोशी, ईशु शर्मा, करण चौधरी, कार्तिक त्यागी, कुणाल यादव, रिंकू सिंह, रितिक वत्स, ऋतुराज शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, वसीम मिर्जा, यश गर्ग, युवराज नागर, जीशान अंसारी

 

गोरखपुर लायंस: अब्दुल रहमान, अभय प्रताप सिंह, अभिनव सिंह, अंकित चौधरी, आर्यन चौधरी, आर्यन जुयाल, हरदीप सिंह, निशांत कुशवाह, पार्थ पलावत, प्रिंस यादव, राहुल शर्मा, शिवम चौधरी, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ यादव, स्पर्श जैन, तीरथ सिंह, वासु वत्स, विशाल निषाद

Related Topic:#UP T20 League

और पढ़ें