अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। स्टार ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या
की टीम में वापसी एक बार फिर टल गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज
संजू सैमसन
और तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह
की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, बुमराह समेत कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि
तिलक वर्मा
को उपकप्तान बनाया गया है।
नीतीश कुमार
रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त के साथ टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 13 से 17 सितंबर तक चलेगी और इसके तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 6 टीमें, 27 मैच, 13 सितंबर को फाइनल... क्या है शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का फॉर्मेट?
चोट से जूझ रहे पांड्या
हार्दिक पांड्या ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्होंने
IPL
2026 में मुंबई इंडियंस के लिए 24 मई को आखिरी बार मैदान कदम रखा। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन पैर में खिंचाव के कारण नाम वापस लेना पड़ा।
इसके बाद चोट की वजह से वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी नहीं खेल पाए। हार्दिक बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिट होने के लिए मेहनत कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के ऐलान से पहले उनके पैर में फिर हल्की दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्होंने फिलहाल गेंदबाजी रोक दी है।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव-ईशान की टीम, सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा,
वैभव सूर्यवंशी
, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।