logo

मूड

ट्रेंडिंग:

6 टीमें, 27 मैच, 13 सितंबर को फाइनल... क्या है शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का फॉर्मेट?

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी दिखेंगे। पढ़िए इस लीग का फॉर्मेट क्या है और यह मोबाइल पर कहां दिखेगा।

Sher-E-Punjab T20 League

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के सभी टीमों के कप्तान, Photo Credit: Sher-E-Punjab T20 League/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब की यह लीग 13 सितंबर तक चलेगी। शुभमन गिल , अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, गुरनूर बराड़ और रमनदीप सिंह जैसे सितारे इस लीग का हिस्सा हैं। रविवार (30 अगस्त) को खेले गए टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली। अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमाज ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

 

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 26 गेंद में 6 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए 77 रन ठोक दिए। हालांकि अनमोलप्रीत सिंह की आंधी में उनकी यह पारी बेकार चली गई। अनमोलप्रीत ने महज 51 गेंद में 133 रन कूट दिए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। सोमवार तक शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में 3 मुकाबले खेले गए हैं और इन तीनों में 175 प्लस टोटल बने हैं। खास बात है कि हर बार रन चेज करने वाली टीम जीती है।

 

यह भी पढ़ें: देहरादून टी20 लीग 2026 में दिखेंगे IPL स्टार्स, सभी 6 टीमों का स्क्वॉड क्या है?

कप्तान कौन-कौन है?

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में छह टीमें उतर रही हैं। फाजिल्का फाल्कन्स की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि लुधियाना लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह बनाए हैं। अभिषेक अृतसर सूरमाज की कप्तानी कर रहे हैं। मोहाली किंग्स की बागडोर रमनदीप सिंह को दी गई है। बठिंडा रॉयल्स की कमान गुरनूर बराड़ संभालेंगे। जालंधर वॉरियर्स की कप्तानी प्रभसिमरन सिंह कर रहे हैं।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कुल 27 मैच खेले जाने हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में मोहाली किंग्स, फाजिल्का फाल्कन्स और जालंधर वॉरियर्स शामिल हैं, जबकि ग्रुप-B में बठिंडा रॉयल्स, अमृतसर सूरमाज और लुधियाना लायंस हैं। ये टीमें अपने ग्रुप की टीमों से एक-एक बार और दूसरी ग्रुप की टीमों से दो-दो बार भिड़ेंगी। इस तरह लीग स्टेज में एक टीम 8 मैच खेलेगी। लीग स्टेज में टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल 12 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं फाइनल 13 सितंबर को होगा।

 

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मैच लखनऊ में होंगे, कानपुर से क्यों छिनी मेजबानी?

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के मैच कैसे देखें?

टूर्नामेंट के सभी मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाएंगे। स्टेडियम में फैंस की एंट्री फ्री है। मोबाइल पर शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के मुकाबलों के लुत्फ उठाने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव ऐप्प और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा है। टीवी पर इस लीग का मैच देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 ट्यून करना होगा।

सभी टीमों का स्क्वॉड:

फाजिल्का फाल्कन्स - शुभमन गिल (कप्तान), विहान मल्होत्रा, सनवीर सिंह, प्ररीत दत्ता, रघु शर्मा, अनमोलजीत सिंह, जसन जिंदल, ईश राव, गर्व कुमार, मनप्रीत सिंह, लक्ष्य कंसल, करणवीर सिंह, नवप्रीत सिंह, अंशुल चौधरी, जयवीर भिंडर, आयुष्मान आयुष्मान, प्रांशु प्रताप, किरणदीप सिंह, आरुष लत्ता, इम्मानुएल डेवेसर

 

अमृतसर सूरमाज - अभिषेक शर्मा (कप्तान), मयंक मार्कंडे, नमन धीर, राहुल कुमार, साहिल खान, जशनप्रीत सिंह, ध्रुव राहुल जिंदल, रीवन प्रीत सिंह, प्रभजीत सिंह, ईशान सूद, अधिराज सिंह मंगत, अभय चौधरी, ध्रुब भगानिया, शुभम राणा, सहज धवन, इश्मीत सिंह संधू, नवनीत विर्क, आकाश पांडे, वैभव कालरा, जयपरताप सिंह जोहल

 

बठिंडा रॉयल्स - गुरनूर बराड़ (कप्तान), हरनूर सिंह, अश्वनी कुमार, उदय सहारण, गौरव चौधरी, सुमित शर्मा, देव अमृतपाल सिंह, रिधम सत्यवान, आशीष लॉरेंस, जतिन सहोता, अबीर कोहली, ऋषभ गुप्ता, नूरवीर सिंह, तवलीन सिंह, शाहबाज सिंह संधू, सिमरनजीत सिंह घारू, इमरोजप्रीत सिंह, हर्षित पराशर, लवप्रीत कम्बोज

 

जालंधर वॉरियर्स - प्रभसिमरन सिंह (कप्तान), इमानजोत सिंह चहल, विश्व प्रताप सिंह, अभिनव शर्मा, सुखदीप बाजवा, अनमोल मल्होत्रा, मयंक गुप्ता, यश करण, हरजस सिंह टंडन, आर्यन यादव, शानवीर कलसी, पारस जैदका, उमेश गिल, रणदीप सिंह, जसकीरत सिंह, दीपिंदर चीमा, अर्पण वालिया, गुरविंदर सिंह भुल्लर, सुबिनय महाजन, गौरव मार्कन

 

लुधियाना लायंस - अर्शदीप सिंह (कप्तान), कृष भगत, सलिल अरोड़ा, जस इंदर, अभिजीत गर्ग, अर्जुन राजपूत, युवी गोयल, कार्तिक चड्ढा, तरनवीर सिंह रंधावा, हवनीत सिंह, राजवीर जसवाल, हरीश कुमार, बिक्रमजीत सिंह, माधव सिंह पठानिया, कार्तिक शर्मा, लवदीप सिंह खरोड़, लवकीरत सिंह, असीम कोहली, गुरमान सिंह, साहिल भास्कर

 

मोहाली किंग्स - रमनदीप सिंह (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, हरप्रीत बराड़, आयुष गोयल, सागर विर्क, जसकरनवीर सिंह पॉल, युवराज मान, हर्षदीप सिंह, आलम बख्शी, तन्मय धरनी, साक्षेया, आर्यन भाटिया, लवदीप चट्ठा, गुरमेहर सरा, सोहराब धालीवाल, करण चौधरी, तेजप्रीत सिंह, निपुण पंडिता, मनप्रीत जोहल, राजिंदर सिंह देवगन


और पढ़ें