logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में किस खिलाड़ी को क्या मिलेगा, देखिए पूरी लिस्ट

BCCI नमन अवॉर्ड के जरिए इंटरनेशनल और घरेलू स्तर पर जलवा दिखाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल को नई ऊंचाई देने वाले दिग्गजों को भी सम्मानित करता है। देखिए इस बार किसे, कौन कौन सा अवॉर्ड मिलने वाला है।

Virat Kohli Rohit Sharma Shubman Gill

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सलाना नमन अवॉर्ड समारोह रविवार (15 मार्च) को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस समारोह में इंटरनेशनल और घरेलू स्तर पर जलवा दिखाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल को नई ऊंचाई देने वाले दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा। रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को बोर्ड का सर्वोच्च सम्मान कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा, जबकि मिताली राज BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी।

 

भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुने गए हैं। उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा। स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर के सम्मान से नवाजा जाएगा। आयुष म्हात्रे को घरेलू व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के बेस्ट ऑलराउंडर बेस्ट ऑलराउंडर के तौर पर लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा। विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा हाल में ICC ट्रॉफी जीतने वाली सभी 5 भारतीय टीमें भी सम्मानित होंगी।

 

यह भी पढ़ें: बुमराह के बॉलिंग ऐक्शन पर पाकिस्तानी सेलेक्टर ने ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल?

देखिए किसे मिलेगा, कौन सा अवॉर्ड:

  • कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी
  • BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर विमेन- मिताली राज
  • बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन)- शुभमन गिल (पॉली उमरीगर अवॉर्ड)
  • बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (विमेन)- स्मृति मंधाना
  • विमेंस वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट- दीप्ति शर्मा
  • विमेंस वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन - स्मृति मंधाना
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (विमेन)- श्री चरणी
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेन)- हर्षित राणा
  • घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट प्रदर्शन - मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
  • घरेलू क्रिकेट में बेस्ट अंपायर- उल्हास गांधे (विदर्भ)

यह भी पढ़ें: यूट्यूब से सीखा चेस, अब बने भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर, कौन हैं मयंक चक्रवर्ती?

 

लाला अमरनाथ अवॉर्ड

  • घरेलू व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के बेस्ट ऑलराउंडर - आयुष म्हात्रे (मुंबई)
  • रणजी ट्रॉफी के बेस्ट ऑलराउंडर- हर्ष दुबे (विदर्भ)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

  • बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) - इरा जाधव, (मुंबई)
  • बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू, वनडे) - शेफाली वर्मा (हरियाणा)
  • विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट ग्रुप) - यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
  • विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट ग्रुप)- किशन सरकार (त्रिपुरा)
  • विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (एलीट ग्रुप)- शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
  • विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (प्लेट ग्रुप)- प्रीतम राज (बिहार)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी

  • कूच बिहार ट्रॉफी में में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट ग्रुप)- हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
  • कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट ग्रुप)- अर्काजित रॉय (त्रिपुरा)
  • कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (एलीट ग्रुप)- नित्य जे पंड्या (बड़ौदा)
  • कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (प्लेट ग्रुप)- राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी)
  • कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट ग्रुप)- विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
  • कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट ग्रुप)- दीपज्योति सैकिया (असम)
  • कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (एलीट ग्रुप)- मैकनील एचएन (कर्नाटक)
  • कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (प्लेट ग्रुप)- आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड

  • रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट ग्रुप)- हर्ष दुबे (विदर्भ)
  • रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट ग्रुप)- जगदीश सुचित (नागालैंड)
  • रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (एलीट ग्रुप)- यश राठौड़ (विदर्भ)
  • रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (प्लेट ग्रुप)- स्नेहल कौथंकर (गोवा)

और पढ़ें