logo

मूड

ट्रेंडिंग:

131 करोड़ इनाम में देने वाला BCCI अरबों रुपये कहां से कमाता है? जानें इनकम सोर्स

BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इससे यह बहस छिड़ गई है कि BCCI ये अरबों रुपये कहां से कमाता है।

BCCI source of income

BCCI चयन समिति की बैठक। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कई अवॉर्ड मिल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए कुल 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह रकम किसी इंडियन टीम को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा कैश प्राइज है।

 

इससे पहले वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर बोर्ड ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ियों को फिर से बड़े इनाम से सम्मानित किया जा रहा है। BCCI ने अपने बयान में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह पर ICC ने क्यों लगाया जुर्माना? कटेगी 15% मैच फीस, जानें वजह

BCCI है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

BCCI को दुनिया का सबसे अमीर और प्रभावशाली क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में BCCI की कुल संपत्ति लगभग 18,760 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह आंकड़ा कई अन्य क्रिकेट बोर्डों की कुल संपत्ति से भी अधिक है।

 

भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता और इससे जुड़ी बड़ी कमर्शियल डील्स की वजह से BCCI का रेवेन्यू लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि इस संस्था को दुनिया के सबसे अमीर स्पोर्ट्स बोर्ड में से एक माना जाता है। खासकर इंडियन प्रीमियर लीग जैसी लीग ने बोर्ड की इनकम को तेजी से बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

 

यह भी पढ़ें: ICC ट्रॉफी जीतने वाली हर टीम का होगा सम्मान, नमन अवॉर्ड 2026 में क्या-क्या होगा?

BCCI अरबों रुपये कहां से कमाता है?

BCCI के अरबों रुपये के रेवेन्यू के पीछे कई बड़ी बिजनेस स्ट्रेटेजी और एग्रीमेंट हैं:

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL): यह BCCI की कमाई का सबसे बड़ा इंजन है। टिकट बिक्री, टीवी राइट्स और ब्रांड पार्टनरशिप से बोर्ड को सालाना हजारों करोड़ का मुनाफा होता है।

 

  • मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स: टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे Star Sports, JioCinema) पर मैचों के प्रसारण के लिए कंपनियां अरबों डॉलर की बोली लगाती हैं।

 

  • ICC रेवेन्यू शेयर: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कुल कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा (करीब 38.5%) BCCI के खाते में आता है।

 

  • स्पॉन्सरशिप और टाइटल्स: टीम की जर्सी से लेकर सीरीज के नाम (जैसे IDFC First Bank ट्रॉफी) तक हर चीज के लिए नामी कंपनियां BCCI को मोटी रकम चुकाती हैं।

 

  • टिकट और मर्चेंडाइज: मैचों की टिकटों की बिक्री और आधिकारिक जर्सी-कैप जैसे सामान बेचकर भी बोर्ड को नियमित आय होती है।

और पढ़ें