लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के लिए बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने इनाम का एलान कर दिया है। टीम इंडिया को कुल 131 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था यानी पिछले बार की तुलना में इस बार 6 करोड़ का इजाफा किया गया है। पिछली बार भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को खिताब जीता था।
इस पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है, 'विजयी टीम को 131 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है, सबसे बड़ा पुरस्कार मिल रहा है इसलिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई।' बता दें कि भारतीय टीम ने यह खिताब जीतकर कई अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारतीय टीम पहली है जिसने अपने घर में खिताब जीता है, लगातार दूसरी बार खिताब जीता और अब तक कुल तीन बार विश्व कप जीतने वाली इकलौती टीम बनी है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, न्यूजीलैंड को क्या मिलेगा?
BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंट करने के साथ-साथ पहली ऐसी टीम बनी है जिसने अब तक तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। बोर्ड इसके लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को बधाई देता है।'
कैसा रहा भारत का सफर?
भारतीय टीम ने इस साल का टूर्नामेंट बेहद शानदार खेला। पहले कई खिलाड़ियों की फॉर्म से जूझ रही टीम में आखिरी समय में आए ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों ने मौके पर शानदार खेल दिखाया। लीग स्टेज में एक भी मैच न हारने वाली टीम इंडिया को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम करो या मरो वाली स्थिति में थी और उसने वैसा ही खेल भी दिखाया।
यह भी पढ़ें: 'शर्म करो टीम इंडिया...' T20 WC ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर भड़का यह दिग्गज
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बुरी तरह हराने के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की।