logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉलिंग मशीन के सामने प्रैक्टिस रहे थे खिलाड़ी, गेंद सिर पर लगी, मौत हो गई

बेन ऑस्टिन की उम्र सिर्फ 17 साल थी। गेंद पहले उनके सिर में लगी फिर गर्दन में चोट आ गई। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

Ben Austin

बेन ऑस्टिन। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रिलाई टीन क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई है। वह नेट पर प्रैक्टिस कर रहे थे। सामने ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन से गेंद फेंकी जा रही थी, एक गेंद तेज रफ्तार में उनके सिर और गर्दन से लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान नेक बैंड नहीं पहना था। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। 

यह हादसा मंगलवार को हुआ था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल जाने के बाद से ही वह लाइफ सपोर्ट पर थे। गुरुवार को उनका निधन हो गया। बेन ऑस्टिन स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार थे। उनके निधन से ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत में शोक की लहर है। यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी की इस तरह से मौत हुई है। उनसे पहले फिलिप ह्यूज की भी मौत ऐसे ही हुई थी।

यह भी पढ़ें: अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने कौनसा 'शर्मनाक रिकॉर्ड' बना लिया?

मौत कैसे हुई?

वह एक हैंड-हेल्ड डिवाइस 'वॉन्गर' से फेंकी गई गेंद उनके गले पर लगी। उन्होंने हेलमेट पहना था, लेकिन नेक गार्ड उनके पास नहीं था। शाम 5 बजे के करीब इमरजेंसी टीम पहुंची और बेन को अस्पताल ले जाया गया। वह क्रिटिकल कंडीशन में थे और लाइफ सपोर्ट पर थे। गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

बेन के पिता जेस ऑस्टिन:-
हम पूरी तरह टूट गए हैं। बेन हमारा प्यारा बेटा था। हमने बेन को गंवा दिया है लेकिन इस बात की खुशी है कि वह क्रिकेट खेलते हुए गया  है। वह क्रिकेट को बेहद पसंद करता था। 

यह भी पढ़ेंउम्र 38 साल, पोजिशन नंबर 1, रोहित शर्मा ने ODI में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

बेन, बेन फर्नट्री स्ट्रीट क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे। क्रिकेट विक्टोरिया के CEO, निक कमिंस ने कहा, 'यह बहुत दुखद समय है। 10 साल पहले फिलिप ह्यूज की तरह ही गले पर गेंद लगी थी। पूरा क्रिकेट समुदाय शोक में है।' बेन ऑस्टिन वेवरली पार्क हॉक्स जूनियर फुटबॉल क्लब में भी 100 से ज्यादा मैच खेल चुके थे।

Related Topic:#Cricket News

और पढ़ें