logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चेस ओलंपियाड: भारतीय पुरुष टीम ने नीदरलैंड्स को हराया, महिला टीम पोलैंड से हारी

समरकंद में हो रहे चेस ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। वहीं महिला टीम की जीत का सिलसिला थम गया है।

R Praggnanandhaa Anish Giri Chess Olympiad

आर प्रज्ञानानंदा और अनीश गिरी, Photo Credit: Nitin Narang/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उज्बेकिस्तान के समरकंद में हो रहे 46वें चेस ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष टीम ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। उसने पांचवें राउंड में नीदरलैंड्स को 3-1 से शिकस्त दी। भारतीय महिला टीम को पोलैंड के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। टॉप सीड भारतीय महिला टीम के लिए यह मुकाबला आसान माना जा रहा था लेकिन पोलैंड ने उटफेर कर दिया।

प्रज्ञानानंदा की पहली जीत

पुरुष टीम के लिए टॉप बोर्ड पर खेल रहे आर प्रज्ञानानंदा ने इस चेस ओलंपियाड में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं चौथे बोर्ड पर वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने जीत हासिल कर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। प्रज्ञानानंदा ने शुरुआती तीन बाजियां कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ ड्रॉ खेली थीं लेकिन अहम मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे अनीश गिरी को शिकस्त दी। गुकेश ने एर्विन ला आमी को हराकर पांच बाजियों में अपनी चौथी जीत दर्ज की।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: शूटिंग में बरस रहे हैं मेडल, अब हिमांशु और रुद्रांक्ष ने किया कमाल

अर्जुन एरिगैसी ने खेला ड्रॉ

दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी और जोरडेन वान फॉरेस्ट के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन को लूक वान वेली के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उनकी बाजी भी ड्रॉ रही। लगातार पांचवीं जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने ओलंपियाड में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखा है। भारत ने 2024 में बुडापेस्ट में ऐतिहासिक खिताबी जीती हासिल की थी।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर, MMA फाइटर सुचिका तरियाल को मिला ब्रॉन्ज

वैशाली हारीं, बाकी बाजियां ड्रॉ

टॉप सीड भारतीय महिला टीम के लिए पांचवां राउंड निराशाजनक रहा। दूसरे बोर्ड पर आर वैशाली को एलेक्जांद्रा माल्त्सेव्स्काया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि बाकी तीन बाजियां ड्रॉ रहीं, जिससे भारत को 1.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी। दुनिया के सबसे बड़े चेस टूर्नामेंट में अभी छह राउंड के मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में भारतीय महिला टीम के सामने इस झटके से उबरकर वापसी करने की चुनौती होगी।

Related Topic:#Chess Olympiad#Chess

और पढ़ें