logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर, MMA फाइटर सुचिका तरियाल को मिला ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग टीम एक और सिल्वर जीत लिया है। इस बार मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने कमाल किया है। वहीं MMA फाइटर सुचिका तारियाल को सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

Indian 10m Air Rifle mens team

भारतीय 10 मीटर एयर राइफल टीम, Photo Credit: NRAI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल्स की संख्या 4 हो गई है। कल (रविवार) विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीतकर खाता खोला था। इसके बाद व्यक्तिगत वर्ग में एलावेनिल वालरिवन ने सिल्वर अपने नाम किया। उनकी यह दोहरी सफलता थी, क्योंकि उन्होंने टीम स्पर्धा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मेंस टीम ने भी सिल्वर जीत लिया है।

 

भारत के रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की तिकड़ी 1890.1 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 1899.0 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। चीन ने अपने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड में 0.6 अंक का सुधार किया। साउथ कोरिया ने मजबूत वापसी की लेकिन 1884.2 अंक के साथ उसे ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।  

 

रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इस दमदार प्रदर्शन से व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। रुद्रांक्ष ने 631.8 अंक के साथ व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। पार्थ 628.3 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। बता दें कि भारतीय शूटिंग टीम ने पिछले एशियाड में रिकॉर्ड 22 मेडल जीते थे, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की टॉप-10 टीमें और खिलाड़ी, जिनसे है गोल्ड की उम्मीदें

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सलाहकार का बेटा एशियन गेम्स से बाहर, वजन कम करने में हुआ बेहोश

सुचिका को ब्रॉन्ज

भारत की सुचिका तरियाल को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। वह विमेंस ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के 60 किग्रा इवेंट के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्हें अतिरिक्त राउंड में सिंगापुर की हुई हून टियो के खिलाफ 2-0 से हराया। इस इवेंट के सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज दिया जाता है। ऐसे में सुचिका को भी ब्रॉन्ज मिला। इस तरह से भारत के मेडल्स की संख्या 4 हो गई है।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें