logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games 2026: भारत की टॉप-10 टीमें और खिलाड़ी, जिनसे है गोल्ड की उम्मीदें

भारतीय खिलाड़ी आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स में पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। पढ़िए किनसे सबसे ज्यादा मेडल की उम्मीदें हैं।

Asian Games Openeing Ceremony Indian Team

ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन शुरुआत की है। विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीतकर भारत का खाता खोला। इसी इवेंट के व्यक्तिगत वर्ग में एलावेनिल वालरिवन ने सिल्वर जीता। उन्होंने टीम स्पर्धा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर सुचिका तरियाल 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर चुकी हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी फाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्का कर लिया है। 

 

जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स में एक बार फिर शूटिंग, एथलेटिक्स और तीरंदाजी जैसे खेलों में ज्यादा मेडल आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि किन-किन टीमों और खिलाड़ियों से मेडल की ज्यादा उम्मीदें हैं।

सुरुचि सिंह

सुरुचि सिंह ने म्यूनिख में 2026 ISSF वर्ल्ड कप में 242.1 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वह 10 मीटयर एयर पिस्टल इवेंट में चुनौती पेश करेंगी। सुरुचि महज 20 साल की उम्र में ही यह साबित किया है कि जब मेडल दांव पर होता है, तो वह बड़ा स्कोर कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सलाहकार का बेटा एशियन गेम्स से बाहर, वजन कम करने में हुआ बेहोश

मेंस 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन टीम

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी वाली यह टीम गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐश्वर्य ने फरवरी में एशियन चैंपियनशिप में 362.0 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ खिताब जीता था। उन्होंने 2023 हांगझोऊ गेम्स चार मेडल जीते थे। वहीं 10 मीटर एयर राइफल के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रुद्राक्ष ने पेरिस ओलंपिक की निराशा के बाद से 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन इवेंट में भी हिस्सा लेना शुरू किया है और एक मजबूत दावेदार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। 


नीरज ने 2025 में 38वें नेशनल गेम्स में 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन का गोल्ड मेडल जीता था। वह 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली 3P टीम का भी हिस्सा रहे थे।

ईशा सिंह

ईशा सिंह ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 21 वर्षीय ईशा ने मई में म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप के फाइनल में 43/50 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ 25 मीटर पिस्टल इवेंट जीतकर खुद मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है। उन्होंने जुलाई में हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीता।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम का बेहतरीन आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से धोया

प्रीति पवार

बॉक्सर प्रीति पवार एशियन गेम्स में गोल्ड की दावेदार हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में नई दिल्ली में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल जीता था और इस सीजन भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स, दोनों में गोल्ड मेडल जीते।

धीरज बोम्मादेवरा

एशिया के नंबर-1 रिकर्व तीरंताज धीरज बोम्मादेवरा एशियाड में अपना पहला गोल्ड जीतने उतरेंगे। धीरज ने अंताल्या में हुए वर्ल्ड कप स्टेज 3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में साउथ कोरिया के ली वू सियोक को 7-3 से हराया था।

मुरली श्रीशंकर

मुरली श्रीशंकर मेंस लॉन्ग जंप में मेडल के दावेदार हैं। वह हांगझोऊ तीन सेंटीमीटर से गोल्ड चूक गए थे। उन्होंने 8.19 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता था। घुटने की सर्जरी के बाद अब वह मेडल का रंग बदलना चाहेंगे। उन्होंने  नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 8.38 मीटर की छलांग लगाई थी, जिसके आसपास इस सीजन कोई एशियन लॉन्ग जम्पर नहीं पहुंच सका है।

तेजिंदर पाल सिंह तूर

तेजिंदरपाल सिंह तूर लगातार तीन एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शॉट पुटर बनने के मौके के साथ आइची-नागोया पहुंचे हैं। तेजिंदर ने 21 मीटर का फॉर्म हासिल कर लिया है। इस सीजन में उन्होंने 21.03 मीटर का थ्रो किया है, जो पिछले दो सालों में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

 

यह भी पढ़ें: कमरे कि लिए घंटों इंतजार करते रहे खिलाड़ी, एशियन गेम्स में बदइंतजामी

ज्योति सुरेखा वेन्नम

भारत की कम्पाउंड आर्चर ज्योति सुरेखा वेन्नम एशियन गेम्स में 5 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, जिसमें 3 गोल्ड मेडल शामिल है। मैड्रिड में वर्ल्ड कप स्टेज 4 में, ज्योति, पृथिका और चिकिता की तिकड़ी ने विमेंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इस दौरान भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को चौंका दिया था।

भारतीय कबड्डी टीम

भारत की मेंस और विमेंस दोनों टीमों ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। एशियाड में कबड्डी में भारत का हमेशा से दबदबा रहा है। उसे सिर्फ ईरान की ही टीम चुनौती दे सकती है।

सात्विक-चिराग

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अपने मेंस डबल्स खिताब को बचाने उतरी है। सात्विक-चिराग ने इस साल सिंगापुर ओपन और चाइना मास्टर्स का खिताब जीता है। एशियन गेम्स में सात्विक और चिराग के लिए सबसे बड़ी चुनौती लियांग वेई केंग और वांग चांग होंगे, जो डबल्स के वर्ल्ड चैंपियन हैं।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें