logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चिन्नास्वामी में खेले जाएंगे RCB के मैच, सरकार ने KSCA को दी हरी झंडी

IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की मेजबानी करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

Chinnaswamy Stadium ready to set hosting IPL 2026 RCB match

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मैच अब बेंगलुरु के मशहूर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने कर्नाटक सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है। इस फैसले के साथ ही बेंगलुरु के क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है।

 

आपको बता दें कि IPL के 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाना है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है। जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में  ही खेला जाना है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बैटिंग मजबूत, गेंदबाजी में बोल्ट-बुमराह-पंड्या, छठा खिताब जीतेगी MI?

सरकार की बैठक के बाद मिली मंजूरी

KSCA के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को बेंगलुरु विधानसभा (विधान सौध) में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने की। इसमें एक्सपर्ट कमेटी, KSCA, आरसीबी फ्रेंचाइजी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। KSCA तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम में किए गए सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े इंतजामों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और स्टेडियम मैच आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बाद गृह मंत्री ने यहां आईपीएल मैच आयोजित करने को औपचारिक मंजूरी दे दी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों लगा था बैन?

यह बात ध्यान देने लायक है कि पिछले साल RCB की जीत के बाद हुए विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी और उसके बाद वहां भगदड़ मची थी। इस दुखद घटना में 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद से स्टेडियम में किसी भी बड़े क्रिकेट मैच के आयोजन की अनुमति रोक दी गई थी। इस भगदड़ ने स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'KKR ने गलत फैसला लिया', श्रेयस अय्यर को छोड़ने पर अनिल कुंबले ने उठाए सवाल

RCB के 5 घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे

RCB ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि टीम अपने सात घरेलू मैचों में से पांच मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मैच रायपुर में होंगे। इसके अलावा 5 अप्रैल को RCB और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Related Topic:#IPL 2026#RCB

और पढ़ें