कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से हो गया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी आज 24 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद रहेगी। पहले दिन भारत को अच्छी शुरुआत मिली थी। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन बिना मुकाबला खेले ही सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण कम से कम कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं। वहीं लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
इस इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत के लिए अच्छी खबर बॉक्सिंग के इवेंट से आई जिसमें लवलीना बोरगोहेन के सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने से मेडल पक्का हो गया। अब आज दूसरे दिन के इवेंट्स पर सभी की नजरें टिकी हैं। आज पूरा दिन 14 इवेंट्स होने हैं। अब दूसरे दिन भारत के खिलाड़ी जिम्नास्टिक, मुक्केबाजी, पैरा पावरलिफ्टिंग, तैराकी, पैरा तैराकी और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'पुलिस वाले बाबू डंडा तो लगा दो...', जंतर मंतर पर बने कई गाने, मीम की आई बाढ़
इन खेलों में दिखेगा रोमांच
आज भारतीय खिलाड़ियों का फोक्स कुल 6 खेलों पर रहेगा। इसमें ओलंपिक में हिस्सा ले चुके श्रीहरि नटराज भी स्विमिंग के इवेंट में एक्शन में दिखाई देंगे। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में चुनौती पेश करेंगे। सबसे ज्यादा निगाहें पैरा पावरलिफ्टिंग पर होंगी, जहां भारत के पास पदक जीतने का अच्छा मौका माना जा रहा है। इसके अलावा मुक्केबाजी में शुरुआती मुकाबले होंगे, जबकि तैराकी और पैरा तैराकी में भारतीय खिलाड़ी हीट्स के जरिए फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। जिम्नास्टिक में भारतीय पुरुष टीम अपना अभियान शुरू करेगी और लॉन बॉल्स में भी मुकाबले जारी रहेंगे।
लवलीना से उम्मीदें
भारतीय मुक्केबाजी टीम की स्टार खिलाड़ी लवलीना बोरगोहैन पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का पहला पदक पक्का कर चुकी हैं। अब दूसरे दिन भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में उतरेंगे और अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। अगर वह इस गेम में जीत जाती हैं तो वह गोल्ड की रेस में अगले फेज में पहुंच जाएंगी।
इन खेलों में पदक की उम्मीद
भारत के लिए शुक्रवार का सबसे अहम इवेंट पैरा पावरलिफ्टिंग रहेगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कई पदक के लिए गेम होंगी। भारतीय टीम को इस खेल में मजबूत दावेदार माना जा रहा है और दिन का पहला पदक यहीं से आने की उम्मीद है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन तैराकी में कई हीट्स और फाइनल आयोजित होंगे। भारतीय तैराक अलग-अलग गेम्स में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पैरा स्विमिंग में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। यदि खिलाड़ी हीट्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो देर शाम होने वाले फाइनल में पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी मुकाबले
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भारतीय पुरुष टीम टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में उतरेगी। वहीं लॉन बॉल्स में पुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स के ग्रुप मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन शानदार जीत दर्ज करने वाले पुतुल सोनोवाल से भी एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
आज का शेड्यूल
- दोपहर 2:30 बजे से- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक (पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन)
- दोपहर बाद- पैरा पावरलिफ्टिंग की पदक स्पर्धाएं
- दिनभर– मुक्केबाजी के शुरुआती मुकाबले
- दिनभर– लॉन बॉल्स (पुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स)
- शाम और रात – तैराकी एवं पैरा तैराकी की हीट्स और फाइनल मुकाबले