logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi broke Sachin Tendulkar record

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से वह अपने पहले इंटरनेशनल अर्धशतक का इंतजार कर रहे थे। तीन मैचों तक यह इंतजार जारी रहा लेकिन 23 जुलाई को आखिरकार उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोक दी। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

 

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 4 मैचों में 209.10 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ये 92 रन सिर्फ 44 गेंदों में ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार अर्धशतक भी निकला।

 

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM T20: मयंक-वैभव ने भारत को जीत दिलाई, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

वैभव ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

इसी के साथ वैभव पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल 118 दिन की उम्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था।

  • 15 साल 118 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत), जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे, 2026 (टी20I)
  • 16 साल 213 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत), पाकिस्तान के खिलाफ, फैसलाबाद, 1989 (टेस्ट)
  • 16 साल 214 दिन – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), श्रीलंका के खिलाफ, नैरोबी, 1996 (वनडे)
  • 17 साल 39 दिन – मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान), भारत के खिलाफ, कोलकाता, 1960 (टेस्ट)
  • 17 साल 63 दिन – मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश), श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो, 2001 (टेस्ट)

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बनने के करीब, कोहली-रोहित की क्या है ODI रैंकिंग?

टी20 इंटरनेशनल में पहली फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज

  • 15 साल 118 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2026
  • 16 साल 56 दिन – लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अल्बरगारिया, 2021
  • 16 साल 76 दिन – कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
  • 16 साल 89 दिन – अलुसिने तुराय (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
  • 16 साल 118 दिन – तेनजिन रबगे (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023

अगर सभी देशों की बात करें, तो 16 साल की उम्र पूरी होने से पहले 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ दो खिलाड़ी हैं भारत के वैभव सूर्यवंशी और नेपाल के कुशल मल्ला। कुशल मल्ला ने 15 साल 340 दिन की उम्र में 2020 में अमेरिका के खिलाफ कीर्तिपुर में खेले गए वनडे मैच में अर्धशतक लगाया था।


और पढ़ें