logo

मूड

ट्रेंडिंग:

17 साल बाद CSK ने फ्लेमिंग से क्यों तोड़ा नाता, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

IPL 2027 से पहले कई टीमों में फेरबदल का दौर जारी है। अब CSK ने भी बड़ा फैसला लेते हुए स्टीफन फ्लेमिंग के साथ 17 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। फ्लेमिंग अब CSK का हिस्सा नहीं रहेंगे।

CSK break ties with Stephen Fleming

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, Photo Credit: ChennaiIPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक ऐसा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने 17 साल तक टीम के हेड कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। फ्लेमिंग 2009 में CSK के साथ जुड़े थे और तब से टीम की सफलता के सबसे अहम चेहरों में शामिल रहे।

 

यह बदलाव सिर्फ IPL टीम तक सीमित नहीं है। सुपर किंग्स ग्रुप ने स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी अन्य फ्रेंचाइजियों जॉबर्ग सुपर किंग्स (SA20) और टेक्सास सुपर किंग्स (MLC) के हेड कोच पद से भी हटा दिया है। फ्रेंचाइजी की MD रूपा गुरुनाथ ने बयान जारी कर कहा कि फ्लेमिंग ने लगभग दो दशकों तक टीम की पहचान और सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 'गंभीर को मत हटाओ, सिस्टम बदलो...', BCCI को संजय मांजेकर की सलाह

फ्लेमिंग ने CSK को दिलाई सुनहरी पहचान

स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे सफल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम बनी। उनकी कोचिंग में टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में कुल पांच IPL खिताब जीते। इसके अलावा दो बार चैंपियंस लीग टी20 की ट्रॉफी भी अपने नाम की। फ्लेमिंग के कार्यकाल में CSK ने 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार फाइनल खेला, जो किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। एमएस धोनी के साथ उनकी जोड़ी ने टीम को एक अलग पहचान दी।

CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग से क्यों तोड़ा नाता?

CSK ने आखिरी बार 2023 में IPL ट्रॉफी जीती थी लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। पिछले तीन सीजन में चेन्नई प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी। IPL 2025 और 2026 में तो टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रही। एमएस धोनी की मैदान पर भूमिका कम होने के बाद टीम सही कॉम्बिनेशन नहीं बना पाई। साथ ही, बदलते टी20 क्रिकेट के हिसाब से खुद को ढालने में भी पीछे रह गई। उधर, टेक्सास सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने नए दौर की शुरुआत के लिए बड़ा फैसला लिया और स्टीफन फ्लेमिंग के लंबे कार्यकाल का अंत कर दिया। हालांकि, CSK की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

 

यह भी पढ़ें: यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास... लॉर्ड्स में जड़ा शतक, टीम इंडिया जीत के करीब

कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमंग बदानी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अगले हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। बदानी हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। बताया जा रहा है कि CSK मैनेजमेंट टीम के भविष्य के प्लान और नए हेड कोच के नाम पर लगातार मंथन कर रहा है।


और पढ़ें