logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सबसे महत्वपूर्ण मैच हार गई CSK... अब कैसे बनेगी बात? प्लेऑफ सिनेरियो समझिए

चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब वह 16 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती है।

Mitchell Marsh Spencer Johnson LSG vs CSK IPL 2026

रन नहीं रुकने से निराश CSK के स्पेंसर जॉनसन, Photo Credit: PTI

 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी टीमें अब बाकी टीमों की राह मुश्किल कर रही हैं। गुरुवार (14 मई) को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराया, तो अगले दिन यानी शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मात देकर उसका प्लेऑफ समीकरण उलझा दिया है। 

 

CSK ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे LSG ने मिचेल मार्श (38 गेंद में 90 रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद अब CSK 16 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए काफी नहीं होंगे।

 

यह भी पढ़ें: संजू-ऋतुराज-उर्विल सब हुए फेल, कौन हैं आकाश सिंह, जिन्होंने CSK को किया धराशायी?

CSK के लिए कैसे बनेगी बात?

पांच बार की चैंपियन CSK फिलहाल 12 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। LSG के हाथों मिली करारी हार के बाद उसके नेट रन रेट को झटका लगा है, जिससे उसे एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। CSK पांचवें पायदान से खिसककर छठे स्थान पर आ गई है। उसे टॉप-4 में फिनिश करने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने के साथ दूसरी टीमों से भी मदद की जरूरत है। 

 

यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा ने एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, जानिए कारण

 

अगर CSK एक और मैच हार जाती है तो उसकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। इस स्थिति में वह 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में उसे दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए मैच हार जाएं और दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स हरा दे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बचे हुए 3 मैच में से एक हार जाए। अगर ये मुमकिन हुआ तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के साथ CSK (14 पॉइंट्स) प्लेऑफ में पहुंच सकती है।


और पढ़ें