logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिन छोड़िए, पूरा सीजन ही खराब जा रहा...' मुंबई इंडियंस की हार से टूटे पंड्या

मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से फिर हार गई है। हार्दिक पंड्या ने 2 मई को मिली करारी हार के बाद कहा कि एक दिन नहीं पूरा सीजन ही खराब जा रहा है।

Hardik Pandya Post Match Presentation

मुंबई इंडियंस की एक और हार से निराश हार्दिक पंड्या, Photo Credit: Screegrab via JioHotstar

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) का खराब प्रदर्शन जारी है। MI लगातार तीसरा मैच हार गई है। शनिवार (2 मई) को उसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने करारी हार थमाई। चेपॉक की धीमी पिच पर खेले गए इस मुकाबले में MI ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन वह 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। जवाब में CSK ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की और 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। 

 

इस सीजन MI की यह सातवीं हार रही। उसके पास 4 पॉइंट्स हैं और वह प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। CSK से मिली करारी हार के बाद जब हार्दिक पंड्या से पूछा गया कि यह आपका दिन नहीं था? इसके जवाब में MI के कप्तान ने मायूसी भरे शब्दों में कहा कि मुझे लगता है कि हमारा पूरा सीजन ही खराब जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कभी पावरप्ले में मैच जीता देते थे ट्रेंट बोल्ट, अब एक अदद विकेट के लिए तरसे

CSK ने हर डिपार्टमेंट में बेहतर किया - हार्दिक पंड्या

मेजबान CSK ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से MI को छोटे स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से 8 विकेट से जीत दर्ज की। 

 

हार्दिक ने मैच के बाद निराशा व्यक्त करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि दिन छोड़िए, यह पूरा सजीन ही खराब जा रहा है। उन्होंने हमसे बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर गेंदबाजी की और बेहतर फील्डिंग किया। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 180-190 रन तक पहुंच जाएंगे। हालांकि 10 ओवर के बाद उस लय को बरकरार नहीं रख सके। इसके अलावा पारी को अच्छी तरह से फिनिश भी नहीं कर पाए। पारी की शुरूआत में शॉट्स खेलना आसान नहीं होता। सोच-समझकर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी, जो उन्होंने किया।'

 

यह भी पढ़ें: न बल्ला चल रहा, न गेंद से कर पा रहे कमाल... हार्दिक पंड्या को हुआ क्या है?

CSK की गेंदबाजी की जमकर तारीफ

हार्दिक ने CSK की गेंदबाजी की तारीफ करते कहा, 'हमारे बल्लेबाज गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए, क्योंकि उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी थी। हमने अपने गेंदबाजी के विकल्पों का इस्तेमाल किया लेकिन उन्होंने समझदारी भरा क्रिकेट खेला और हमसे बेहतर साबित हुए।'


और पढ़ें