logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CWG 2026: पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाना प्लेयर्स की मर्जी, गिफ्ट लेना है मना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी यह खुद तय कर सकते हैं कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं या नहीं। लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से किसी भी तरह का गिफ्ट लेने की अनुमति नहीं होगी।

 India Pakistan Handshake Rule

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - ओपनिंग सेरेमनी, Photo Credit - X/@WeAreTeamIndia

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी यह खुद तय कर सकते हैं कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहते हैं या नहीं। खिलाड़ी की मर्जी है तो वह उनसे बातचीत कर सकते हैं। लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से किसी भी तरह का तोहफा या उपहार लेने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, यह फैसला तब लिया गया है, जब ग्लासगो में इस बार पारंपरिक एथलीट्स विलेज की जगह जोन-बेस्ड रहने की व्यवस्था की गई है। 
 
भारत और पाकिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी एक ही होटल में ठहरे हुए हैं। ऐसे में दोनों देशों के खिलाड़ियों का आमना-सामना होना और बातचीत होना स्वाभाविक है। खेलों के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों का आपस में मिलना-जुलना भी होगा।

 

यह भी पढ़ें: पोलियो से जूझे, ई रिक्शा चलाया, कॉमनवेल्थ में देश के लिए मेडल ले आए झंडू कुमार

पाक खिलाड़ियों से गिफ्ट नहीं ले सकते 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लासगो में भारतीय खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों के दल के साथ अंदरूनी बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा की थी। इसी के तहत पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गिफ्ट लेने पर साफ तौर पर रोक लगाई गई है। दूसरी ओर पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और बातचीत करने का फैसला खिलाड़ियों की अपनी समझ और कुछ मामलों में उनसे जुड़े नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (NSF) की सलाह पर छोड़ दिया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में अधिकारियों की ओर से कोई औपचारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है। 

एक ही होटल में रुके हैं नीरज चोपड़ा और अरशद 

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) चैंपियन अरशद नदीम अपनी प्रतियोगिता से पहले ग्लासगो के जोन-3 में एक ही होटल में ठहरे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुलाकात होना या सामान्य बातचीत होना स्वाभाविक माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको लेकर अलग-अलग खेलों के राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) ने खिलाड़ियों को अलग-अलग सलाह दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, लॉन बॉल्स के अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों से कहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने, हाई-फाइव करने या सामान्य बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ अन्य NSF ने भी खिलाड़ियों को इसी तरह की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार शुरुआत, आज इन खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

पाकिस्तान के साथ खेल पर भारत का पुराना रुख

पाकिस्तान के साथ खेल के मामले में भारत का नजरिया लंबे समय से द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं और मल्टी-नेशनल इवेंट्स के बीच फर्क करता रहा है। जहां द्विपक्षीय खेल संबंध अभी भी रुके हुए हैं, वहीं दोनों देशों के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहते हैं। क्रिकेट में, हाल के वर्षों में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाने की परंपरा से दूरी बनाई है। इसके उलट, दोनों देशों की जूनियर हॉकी टीमों ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप मैच के बाद एक-दूसरे से हाई-फ़ाइव किया था। 


और पढ़ें