ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक चार मेडल जीत लिए हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। कुल 122 भारतीय एथलीट इस बार मेडल के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। भारत का पहला मेडल पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने जीता। उन्होंने 'मेंस हैवीवेट' में इस सीजन के कॉमनवेल्थ का पहला पदक जिताया। उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू लेकर आईं।
मीराबाई चानू ने इतिहास रचा है। महिलाओं के 48 किलो भारवर्ग की वेटलिफ्टिंग में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह पहले भी 2 स्वर्ण पद जीत चुकी हैं।
देश के लिए चौथा मेडल भी वेटलिफ्टिंग में ही आया। मुथुपांडी राजा ने पुरुषों के 65 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीता।
यह भी पढ़ें: CWG 2026: इस बार कम क्यों हो जाएंगे भारत के मेडल? समझिए इसके पीछे की वजह
भारत का अब तक रिकॉर्ड कैसा रहा?
- वेटलिफ्टिंग: 1 स्वर्ण, 2 रजत
- पैरा पावरलिफ्टिंग: 1 कांस्य कुल 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य
भारत किस पायदान पर है?
भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहाइन क्वार्टरफाइनल बाई के कारण अब मेडल पक्का कर चुकी हैं। वह इसे गोल्ड में बदलने की कोशिश करेंगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली क्या है?
- ऑस्ट्रेलिया: गोल्ड 17, सिल्वर 9, ब्रॉन्ज 13, कुल 39 पदक
- इंग्लैंड: गोल्ड 4, सिल्वर 9, ब्रॉन्ज 6, कुल 19 पदक
- स्कॉटलैंड: गोल्ड 4, सिल्वर 2, ब्रॉन्ज 0, कुल 6 पदक
- नाइजीरिया: — गोल्ड 3, सिल्वर 4, ब्रॉन्ज 0, कुल 7 पदक
- कनाडा:गोल्ड 3, सिल्वर 3, ब्रॉन्ज़ 3, कुल 9 पदक
- दक्षिण अफ्रीका: गोल्ड 3, सिल्वर 2, ब्रॉन्ज 4, कुल 9 पदक
- मलेशिया: गोल्ड 1, सिल्वर 1, ब्रॉन्ज 1, कुल 3 पदक
- भारत: गोल्ड 1, सिल्वर 2, ब्रॉन्ज 1, कुल 4 पदक
- न्यूजीलैंड: गोल्ड 0, सिल्वर 3, ब्रॉन्ज 2, कुल 5 पदक
- वेल्स: गोल्ड 0, सिल्वर 1, ब्रॉन्ज 3, कुल 4 पदक
यह भी पढ़ें: कौन हैं ऋषिकांत सिंह? जिन्होंने भारत के लिए ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल
कब से कब तक चलेंगे कॉमवेल्थ गेम्स?
खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में चल रहे हैं। भारतीय एथलीट्स एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग और कई अन्य स्पर्धाओं में भी मेडल की उम्मीद कर रहे हैं।