logo

मूड

ट्रेंडिंग:

VETO पर फ्री में दिखेगा डेवस कप 2026, भारत की फाइनल पर हैं निगाहें

डेवस कप 2026 दूसरे राउंड के क्वालिफायर में भारत की टक्कर साउथ कोरिया से होगी। इस मुकाबले को VETO पर फ्री में देखा जा सकता है।

sumit nagal tennis davis cup

सुमित नागल, Photo Credit: Davis Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डेविस कप 2026 के दूसरे राउंड के क्वालिफायर मुकाबले 18-20 सितंबर के बीच खेले जाने हैं। इस क्वालिफायर के जरिए 'फाइनल 8' टीमें तय होंगी। दूसरे राउंड के क्वालिफायर में 14 देशों के बीच 35 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत की टक्कर साउथ कोरिया से होने वाली है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। साउथ कोरिया के खिलाफ अगर भारत जीत जाता है तो उससे पहला डेविस कप खिताब जीतने का सपना जिंदा रहेगा। भारत ने 1966, 1974 और 1987 के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन तीनों मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

 

भारत का इस बार का अभियान बेहतरीन अच्छा रहा है। टीम ने सितंबर 2025 में स्विट्ज़रलैंड को 3-1 से हराया था, जो 1993 के बाद से यूरोप में उसकी पहली डेविस कप जीत थी। इसके बाद इस साल फरवरी में बेंगलुरु में 2024 की फाइनलिस्ट और वर्ल्ड नंबर-6 नीदरलैंड्स को 3-2 से शिकस्त दी। इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने डेविस कप क्वालीफियर्स के दूसरे राउंड में पहुंच गया और 2013-14 के बाद से लगातार तीन डेविस कप टाई जीतने का कारनामा किया। अब उसे 'फाइनल 8' में पहुंचने के लिए साउथ कोरिया को हराना है।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: दिव्या देशमुख समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

कहां दिखेगा डेविस कप?

भारत-साउथ कोरिया मैच के साथ ही डेविस कप के दूसरे राउंड के क्वालिफायर मुकाबले OTT प्लटफॉर्म VETO पर दिखेंगे। VETO ने डेविस कप 2026 के लिए भारत में एक्सक्लूसिव OTT स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। सबसे खास बात है कि टेनिस फैंस डेविस कप के मुकाबलों का फ्री में लुत्फ उठाया जा सकता है। VETO की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा कि हम चाहते हैं कि देशवासी पूरे परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर टीम इंडिया को सपोर्ट कर सकें।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव शुरू, ड्रॉप हुआ स्टार ओपनर

 

रितु धवन ने कहा, 'डेविस कप टेनिस का वर्ल्ड कप है और इसके अहम दौर को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाना VETO के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। टीम इंडिया ऐतिहासिक फाइनल 8 में जगह बनाने के बहुत करीब है, इसलिए फैंस के पास उम्मीद करने की पूरी वजह है। जब देश हौसला बढ़ाने के लिए तैयार हो, तो हर चीयर मायने रखती है। इसीलिए VETO बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के डेविस कप दिखाएगा। हम चाहते हैं कि पूरे भारत में परिवार बड़ी स्क्रीन पर एक साथ आएं और टीम इंडिया का सपोर्ट करें। इससे लाइव स्पोर्ट्स को VETO के मुख्य स्तंभों में से एक बनाने का हमारा मकसद भी मजबूत होता है।'

Related Topic:#Davis Cup

और पढ़ें