logo

मूड

ट्रेंडिंग:

WPL 2026 का फाइनल बनेगा इतिहास का गवाह, पहली बार दिखेगा यह नजारा

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच इतिहास रचने वाला है, क्योंकि यह दो भारतीय कप्तानों के बीच एक शानदार मुकाबला होगा।

Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues

स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स, Photo Credit: WPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में इतिहास रचा जाने वाला है। लीग के इतिहास में कुछ ऐसा होने वाला है जो पहले कभी नहीं हुआ। 2026 सीजन के फाइनल में पहली बार दो भारतीय कप्तान एक-दूसरे के सामने होंगी। ये दो कप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमाह रॉड्रिग्स हैं। स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान हैं, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करती हैं।

 

यह ध्यान देने वाली बात है कि स्मृति मंधाना WPL के पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रही हैं। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स को WPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले, मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं। अब, WPL 2026 में मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स की कप्तानी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2016: जर्सी, जूते... खाली हाथ आई वेस्टइंडीज टीम ट्रॉफी लेकर लौटी

WPL 2026 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

WPL 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर राउंड में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

WPL फाइनल में कप्तानों की लिस्ट

WPL के इतिहास में अब तक तीन फाइनल मैच खेले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स इन तीनों फाइनल में हार गई है। इन तीनों मैचों में मेग लैनिंग ने दिल्ली की कप्तानी की थी। मुंबई इंडियंस ने भी दो फाइनल खेले हैं, और दोनों बार हरमनप्रीत कौर ने टीम की कप्तानी की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी एक फाइनल खेला है, जिसकी कप्तान स्मृति मंधाना थीं।

 

यह भी पढ़ें: FIH प्रो लीग: टीम इंडिया का ऐलान, राउरकेला लेग के लिए अमनदीप लाकड़ा की वापसी

  • WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई 7 विकेट से जीता)
  • WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु 8 विकेट से जीता)
  • WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई 8 रन से जीता)

और पढ़ें