logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नंबर-3 पर दो साल का सूखा खत्म... देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में जड़ा शतक

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शतक ठोक दिया है। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। इस शतक के साथ ही उन्होंने 2 साल का सूखा खत्म कर दिया है।

Devdutt Padikkal Test Century India vs Sri Lanka

गॉल में शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करते देवदत्त पडिक्कल, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रचंड फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट टीम में वापसी करते हुए शतक जड़ दिया है। पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन (15 अगस्त) बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए महज 134 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। 26 साल के पडिक्कल ने इस शतक के साथ ही 2 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म कर दिया है। दरअसल, सितंबर 2024 के बाद पहली बार भारतीय टीम के किसी नंबर-3 बल्लेबाज ने शतक लगाया है।

 

भारतीय टीम के लिए इस महत्वपूर्ण पोजिशन पर आखिरी टेस्ट शतक शुभमन गिल ने जमाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में यह कारनामा किया था। इसके बाद से 35 पारियों तक शतक का सूखा रहा। इस दौरान खुद गिल, केएल राहुल और साई सुदर्शन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की लेकिन कोई भी सेंचुरी नहीं लगा पाया। पडिक्कल ने सुदर्शन के चोटिल होने पर मिले मौके को दोनों हाथों से लपक शतक जड़ते हुए अब इस पोजिशन पर अपनी जगह पक्की कर ली है।

 

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत का पहला मैच वेल्स से... टीम की क्या है ताकत और कमजोरी?

टेस्ट में भारतीय नंबर-3 बल्लेबाजों के द्वारा बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा पारियां:

  • 57 पारियां - फरवरी 1968 से जनवरी 1975
  • 54 पारियां - अगस्त 2019 से दिसंबर 2022
  • 35 पारियां - दिसंबर 1948 से मार्च 1953
  • 35 पारियां - सितंबर 2024 से जून 2026

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया को किया चित, जीत की दहलीज पर शांटो की टीम

पडिक्कल ने मौके पर जड़ा चौका

बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में नाबाद 142 रन की पारी खेली थी, जिससे गॉल टेस्ट के लिए उनकी जगह पक्की हो गई थी। पडिक्कल को अब बस वह कर दिखाना था, जिससे सुदर्शन की वापसी पर भी उन्हें प्लेइंग-XI से बाहर नहीं किया जाए। उन्होंने कुछ वैसा ही किया।

 

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल (37) के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे पडिक्कल ने आते ही चौके के साथ खाता खोला और फिर अगले ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने केएल राहुल पर कभी दबाव नहीं आने दिया और 81 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। पडिक्कल और राहुल ने लगभग डेढ़ सेशन तक श्रीलंका को विकेट के लिए तरसाए रखा। टी-ब्रेक के बाद पिडक्कल ने लाहरू कुमारा के खिलाफ लगातार दो चौके जड़कर शतक की ओर कदम बढ़ाए और फिर नुवांथा के ओवर में सिंगल लेकर उन्होंने 134 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। 

 

उन्होंने शतक तक पहुंचने के दौरान 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। बारिश के खलल के बीच भारत बेहद मजबूत स्थिति में है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 246/2 है। पडिक्कल के साथ क्रीज पर ऋषभ पंत हैं। केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने। 


और पढ़ें