logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Duleep Trophy: 161 के स्कोर पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, पूरी टीम 266 पर सिमट गई

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 92 रन की आतिशी पारी खेली। उनका विकेट 161 के स्कोर पर गिरा लेकिन उनकी टीम ईस्ट जोन 266 रन तक ही पहुंच सकी।

Vaibhav Sooryavanshi Batting Duleep Trophy

शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Screengrab via BCCI Domestic/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने गजब की बल्लेबाजी की। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 81 गेंद में 92 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 7 चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। वह 161 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद ईस्ट जोन ने बाकी के 9 विकेट 105 रन बनाने में ही खो दिए। यानी पूरी टीम 266 रन पर ही सिमट गई।

 

सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे। इस तरह से दोनों टीमों से किसी को भी बढ़त नहीं मिली। वैभव और अभिन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने ईस्ट जोन को जैसी शुरुआत दिलाई थी, उससे लग रहा था कि वह विशाल बढ़त हासिल करेगी लेकिन हर्ष दुबे (4 विकेट), आर्यन पांडेय (3 विकेट) और यश ठाकुर (3 विकेट) ने उसके आरमानों पर पानी फेर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 14 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, बाल-बाल बचा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वैभव के आउट होते ही बिखरी ईस्ट जोन की पारी

ईस्ट जोन की टीम ने आज (31 अगस्त) अपनी पारी शुरू की। वैभव और ईश्वरन ने 24 ओवर में ही स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। वैभव जब शतक के नजदीक थे, तब वह हर्ष दुबे की गेंद पर छक्का जड़ने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। हर्ष दुबे ने अगली ही गेंद पर कुमार कुशाग्र को स्लिप में लपकवा दिया। ईस्ट जोन की टीम 2 गेंद पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद मजबूत स्थिति में थी लेकिन ईश्वरन के आउट होते ही कहानी बदल गई।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके लेकिन दलीप ट्रॉफी में तोड़ दिया 57 साल पुराना रिकॉर्ड

 

ईश्वरन 69 रन बनाकर 200 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उनका विकेट आर्यन पांडेय ने झटका। आर्यन ने इसके बाद विराट सिंह (5) और सुदीप घरामी (25) के विकेट लेकर ईस्ट जोन का स्कोर 213/5 कर दिया। कप्तान ईशान किशन (16) और अनुकूल रॉय (16) ने यहां से ईस्ट जोन को संभाला और उसे 240 के पार पहुंचाया। ईस्ट जोन की टीम अभी भी बढ़त हासिल करने की स्थिति में थी लेकिन यश ठाकुर ने पहले ईशान किशन और फिर हर्ष दुबे ने अनुकूल के विकेट लेकर उसका स्कोर 246/7 कर दिया। यश और हर्ष ने इसके बाद ईस्ट जोन के लोअर ऑर्डर को जल्दी निपटाया और उसे बढ़त नहीं लेने दी।


और पढ़ें