logo

मूड

ट्रेंडिंग:

14 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, बाल-बाल बचा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 92 रन की आतिशी पारी खेली। अगर वैभव शतक पूरा कर लेते तो सचिन तेंदुलकर का 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देते।

Vaibhav Sooryavanshi Sad Duleep Trophy

आउट होने के बाद निराश वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Screengrab via BCCI Domestic/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड टूटने लग जा रहे हैं। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सोमवार (31 अगस्त) को वैभव ने ऐसी तबाही मचाई कि रिकॉर्ड बुक तहस-नहस हो गया। ईस्ट के उप-कप्तान वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंद में 92 रन ठोक डाले, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 42 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

 

वैभव ने 50 रन का आंकड़ा छूते ही 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में पचासा लगाया था। वहीं वैभव ने 15 साल 157 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप में चूके, चाइना मास्टर्स में कमाल दिखाएंगे भारतीय शटलर्स?

बच गया सचिन का रिकॉर्ड

वैभव ने पचासा लगाने के बाद आक्रामक बल्लेबाजी जा रखी और वह तेजी से अपने पहले फर्स्ट क्लास शतक की ओर बढ़ रहे थे। वह 25वें ओवर में सारांश जैन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर नाइंटीज में पहुंचे। वैभव ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी। अगले ओवर हर्ष दुबे डालने आए। वैभव ने इस लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 20वें ओवर में बड़ा छक्का लगाया था। उन्होंने इस बार भी बड़े शॉट का प्रयास किया लेकिन वह डीप मिडविकेट बाउंड्री को क्लियर नहीं कर पाए। 

 

हर्ष दुबे ने गेंद स्लॉट में डाली थी, जिस पर वैभव टूट के पड़े लेकिन बल्ले और गेंद का संपर्क अच्छा नहीं हुआ। वैभव 8 रन से शतक से चूक गए। अगर वह शतक पूरा कर लेते तो सचिन तेंदुलकर का 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देते। दरअसल, सचिन के नाम दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1991 में 17 साल, 262 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट में डेब्यू करते हुए 159 रन की पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें: नोवाक जोकोविच US ओपन के पहले राउंड से बाहर, रोते हुए छोड़ा कोर्ट

 

वैभव अगर सेंचुरी लगा देते तो सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ते ही, साथ ही वह मास्टर ब्लास्टर को पछाड़ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक ठोकने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन जाते। सचिन ने रणजी डेब्यू करते हुए 15 साल 230 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वैभव के पास उनके रिकॉर्ड को तोड़ने का अभी भी मौका है। सबसे उम्र में फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाने के भारतीय रिकॉर्ड की बात करें तो यह पंजाब के ध्रुव पांडोव के नाम है। उन्होंने 1988-89 रणजी ट्रॉफी में 14 साल 293 दिन की उम्र में शतक ठोका दिया था।


और पढ़ें