सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच US ओपन के पहले ही राउंड से बाहर हो गए हैं। रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने 5 सेट तक चले मुकाबले में 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हरा दिया। जोकोविच अपने करियर में पहली बार US ओपन के पहले राउंड से बाहर हुए। इससे पहले उनका रिकॉर्ड 19-0 का था।
फ्लशिंग मीडोज में चौथी सीड जोकोविच काफी परेशान नजर आए। साढ़े चार घंटे से भी अधिक समय तक चले इस मैच के दौरान उन्हें उल्टी हुई और पैरों में भी तकलीफ हुई। 39 साल के जोकोविच US ओपन में तीसरे राउंड से पहले कभी नहीं हारे थे। पहले सेट के दौरान उनका मैच बीच में ही रोक दिया गया, ताकि बारिश के कारण आर्थर ऐश स्टेडियम की छत को बंद किया जा सके। जोकोविच ने शुरुआती 3 सेट में से 2 जीत जीते थे लेकिन नवोन ने आखिरी 2 सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। हार के बाद जोकोविच कोर्ट पर ही रोने लगे।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट भी हार गया पाकिस्तान, इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा
रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम का टूटा सपना
जोकोविच टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। वह फिलहाल मार्गरेट कोर्ट के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं। वह पिछले 3 साल में दो बार 25वें ग्रैंड स्लैम टाइटल के करीब तो आए हैं लेकिन स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने उनकी राह में रोड़ा बने हैं। इस बार उनके सपने को वर्ल्ड नंबर-49 नावोन ने तोड़ा। 20 साल में यह पहली पार है, जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर हुए। इससे पहले उन्होंने 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला मैच गंवाया था।
यह भी पढ़ें: जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराया, लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप
मेदवेदेव दूसरे राउंड में
मेंस सिंगल्स में 2021 के चैंपियन और सातवीं सीड डेनियल मेदवेदेव ने ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। मेदवेदेव के लिए यह जीत बड़ी राहत है, क्योंकि हालिया समय में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मेदवेदेव ने कहा, 'पिछले कुछ सप्ताह आसान नहीं थे लेकिन मुझे खुशी है कि आज मैं शानदार टेनिस का प्रदर्शन करने में सफल रहा।' अमेरिका के 20वी सीड टॉमी पॉल भी दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। उन्होंने कोलमैन वोंग से पहले सेट के टाईब्रेक में हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-7 (3), 6-1, 6-3, 6-3 से जीत हासिल की।