logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट भी हार गया पाकिस्तान, इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पाकिस्तानी टीम दोनों पारियों में 200 से नीचे सिमटी।

Ollie Robinson ENG vs PAK Lord's Test

लॉर्ड्स टेस्ट में अपील करते ऑली रॉबिन्सन, Photo Credit: England Cricket/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। पाक टीम लॉर्ड्स टेस्ट भी हार गई है। 389 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम चौथे दिन (30 अगस्त) टी-ब्रेक के बाद 194 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 194 रन से जीत दर्ज कर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। मेजबान टीम ने लीड्स में पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से विशाल जीत हासिल की थी। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

पाक गेंदबाजों की मेहनत बेकार

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट, जबकि मोहम्मद अली ने 3 विकेट लेकर उसे सस्ते में निपटाया। हालांकि पाक बल्लेबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 110 रन ही बना सकी। अजान ओवैस (45) और सऊद शकील (16) को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। ओली रॉबिन्सन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर के नाम 3, जबकि जोश टंग के खाते में 2 विकेट रहे।

 

इंग्लैंड ने 110 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में 208 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने बड़ा टारगेट रखा। पाक की ओर से मोहम्मद अब्बास ने फिर से कमाल की गेंदबाजी की और 57 रन देकर 5 विकेट चटकाए। खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को 2-2 सफलता मिली।

 

यह भी पढ़ें: जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराया, लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में 9 में से 7 खिताब भारत ने जीते, पाकिस्तानी टीम कहां खड़ी हैं?

दोनों पारियों में 200 से नीचे सिमटा पाक

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 14 रन पर ही 3 विकेट खो दिए। अजान ओवैस (6) और अब्दुल्लाह शफीक (0) को ओली रॉबिन्सन ने एक ही ओवर में चलता किया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने एक खतरनाक बाउंसर पर बाबर आजम (6) को चारों खाने चित कर दिया। सऊद शकील ने अकेले फाइट दिखाई और 97 रन की पारी खेली लेकिन वह भी सिर्फ हार का ही अंतर कम कर सके। उनके अलावा कोई पाक बल्लेबाज नहीं चल सका। पाकिस्तानी टीम अपनी दोनों पारियों में 200 से नीचे सिमटी। रॉबिन्सन ने फिर से 4 विकेट अपनी झोली में डाले। इस बार जोश टंग ने 3, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए।

Related Topic:#England vs Pakistan

और पढ़ें