logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराया, लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप

जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। मिशेल स्ट्रुथॉफ का गोल निर्णायक रहा। यह जर्मनी का चौथा हॉकी वर्ल्ड कप खिताब है।

Germany beat Spain and won men Hockey World Cup 2026 title

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 फाइनल जर्मनी बनाम स्पेन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 30 अगस्त को जर्मनी और स्पेन के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेल्जियम के वावरे स्थित बेल्फियस हॉकी एरिना में हुआ। जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

 

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के ज्यादातर हिस्से में गोल के ज्यादा मौके नहीं बने। हालांकि, तीसरे क्वार्टर के आखिर में मिशेल स्ट्रुथॉफ ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी। यही गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के साथ जर्मनी ने अपना चौथा हॉकी वर्ल्ड कप खिताब भी जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी की वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप पर नजर, गुकेश-सिंदारोव को दी शुभकामनाएं

जर्मनी ने शुरुआत से बनाया दबाव

जर्मनी ने मैच की शुरुआत तेज आक्रमण के साथ की। टीम ने काउंटर अटैक के जरिए स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की। थाइस प्रिंज, क्रिस्टोफर रूर और पॉल-फिलिप कॉफमैन ने मिलकर कई अच्छे मूव बनाए। मैच शुरू होने के 90 सेकंड के भीतर जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। हालांकि, बेनेडिक्ट श्वार्जहॉप्ट की ड्रैग फ्लिक को स्पेन के गोलकीपर लुइस कालजाडो ने रोक दिया। इसके बाद स्पेन ने अपने डिफेंस को मजबूत किया और जर्मनी को सर्कल के अंदर ज्यादा मौके नहीं दिए।

स्पेन मौके को भुनाने में रहा नाकाम

पहले क्वार्टर में स्पेन अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करता रहा। दूसरे क्वार्टर में टीम ने बेहतर तालमेल दिखाया और मिडफील्ड से फॉरवर्ड खिलाड़ियों तक गेंद पहुंचाने में सफलता हासिल की। बोरजा लाकाले ने सर्कल के किनारे से जोरदार शॉट लगाया लेकिन जर्मनी के गोलकीपर जीन-पॉल डैनेबर्ग ने उसे रोक दिया। तीसरे क्वार्टर में स्पेन को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन पेपे कुनिल और कप्तान मार्क मिरालेस इन्हें गोल में नहीं बदल सके।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में 9 में से 7 खिताब भारत ने जीते, पाकिस्तानी टीम कहां खड़ी हैं?

स्ट्रुथॉफ के गोल से जर्मनी का खिताब पक्का

तीसरे क्वार्टर के आखिर में जर्मनी को वह सफलता मिली जिसका उसे इंतजार था। हानेस मुलर ने सर्कल के ऊपर मिली गेंद स्ट्रुथॉफ तक पहुंचाई। स्ट्रुथॉफ ने स्पेन के गोलकीपर को छकाते हुए रिवर्स शॉट से गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

 

स्पेन ने बराबरी के लिए आखिरी मिनटों में पूरी ताकत झोंक दी। मैच खत्म होने से करीब चार मिनट पहले उसने गोलकीपर कालजाडो को हटाकर अतिरिक्त फील्ड खिलाड़ी उतारा लेकिन जर्मनी की डिफेंस को नहीं भेद सका।

Related Topic:#Hockey World Cup

और पढ़ें