दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल की बाकी बची दो टीमें तय हो गई हैं। ईस्ट जोन ने नॉर्थ-ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसकी भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन से होगी। दूसरी तरफ नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से शिकस्त देकर अंतिम-4 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसके सामने साउथ जोन की चुनौती होगी।
सेंट्रल जोन और साउथ जोन ने पिछले साल दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला था। ऐसे में ये दोनों टीमे डायरेक्ट सेमीफाइनल खेल रही हैं। वहीं ईस्ट और नॉर्थ को क्वार्टर-फाइनल खेलकर आना पड़ा। ईस्ट जोन की टीम में ईशान किशन,
वैभव सूर्यवंशी
, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। टीम ने नॉर्थ-ईस्ट जोन की चुनौती को आसानी से ध्वस्त कर दिया। वहीं नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन की मजबूत टीम को हराया।
यह भी पढ़ें: अनाया बांगड़ की क्रिकेट में वापसी, ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी, WBBL में मिलेगा मौका
सेमीफाइनल में बोलेगा वैभव का बल्ला?
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि उनका बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह 6 गेंद खेलकर 8 रन ही बना सके। ईस्ट जोन की टीम ने नॉर्थ-ईस्ट को पारी के अंतर से हराया। ऐसे में वैभव को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उन्होंने गेंद के साथ जरूर कमाल किया और 2 विकेट चटकाए। वैभव सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। आइए जानते हैं सेमीफाइनल का शेड्यूल क्या है।
यह भी पढ़ें: मयंक चक्रवर्ती और प्रतीति बोरदोलोई ने जीता जूनियर एशियन चेस चैंपियनशिप का खिताब
इस दिन ऐक्शन में दिखेंगे वैभव
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल के मुकाबले 30 अगस्त से खेले जाने हैं। वैभव की नॉर्थ जोन टीम BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के ग्राउंड-1 पर सेंट्रल जोन से भिड़ेगी। नॉर्थ जोन और साउथ जोन का मुकाबला CoE ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा।