logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Women's T20 World Cup: AUS से कभी फाइनल नहीं जीत सका ENG, इस बार बदलेगा इतिहास?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 खिताबी मुकाबला गंवा चुकी है।

ENG vs AUS ICC Womens T20 World Cup 2026 Final

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। खिताबी मुकाबले में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर फाइनल का टिकट कटाया है। दूसरी तरफ पहले एडिशन की विजेता इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका की चुनौती को ध्वस्त कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह चौथा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होगा। अब तक खेले गए तीनों फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारी पड़ी है।

इस बार बदलेगा इतिहास?

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। इंग्लैंड ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस बार भी यह टूर्नामेंट उसकी जमीन पर खेला जा रहा है। ऐसे में रविवार (5 जुलाई) को लॉर्ड्स में उसके पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास बनाने का मौका है। इंग्लिश टीम को बल्लेबाजी में अपनी दो सीनियर खिलाड़ियों डैनी वायट-हॉज और कप्तान नैट सिवर-ब्रंट से बड़ी पारियों की उम्मीदें रहेंगी। 

 

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल

 

डैनी वायट-हॉज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 73.50 की औसत से 294 रन जड़ दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.33 का रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। नैट सिवर-ब्रंट सेमीफाइनल में संकटमोचक पारी खेलकर आ रही हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस समय 47 गेंद में 75 रन की आक्रामक पारी खेली, जब इंग्लैंड ने 23 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। 

 

नैट सिवर-ब्रंट 3 पारियों में 84.50 की हैरतअंगेज औसत से 169 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 के करीब है। पूर्व कप्तान हेदर नाइट पर भी नजरें रहेंगी, जिनके नाम 4 पारियों में 152 रन दर्ज है। सोफी एकलेस्टोन और चार्लोट डीन के कंधों पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी रहेगी। दोनों ने अब तक 9-9 विकेट चटकाए हैं। फ्रेया कैंप (7 विकेट) और लॉरेन बेल (6) भी गेंद के साथ कहर ढा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्पेन के खिलाफ गोल करने के लिए तरसी टीमें, बना नया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत

खिताब की प्रबल दावेदार की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद मजबूत है। स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी 6 पारियों में 185 रन बना चुकी हैं। वह सेमीफाइनल में रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर गई थीं लेकिन फाइनल में उनके खेलने की पूरी संभावना है। ऐश्ली गार्डनर बल्ले से बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं और 170.93 के धांसू स्ट्राइक रेट से 147 रन जड़ चुकी हैं।

 

जॉर्जिया वॉल (140.69 के स्ट्राइक रेट से 121 रन) भी कमाल कर रही हैं। सोफी मोलिन्यू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने 6 मैचों में 10 विकेट झटक लिए हैं। वह लेग स्पिनर जॉर्जिय वेयहरम के साथ मिलकर मिडिल ओवर्स में इंग्लैंड पर शिकंजा कस सकती हैं।


और पढ़ें