logo

ट्रेंडिंग:

इंग्लैंड जगह पक्की करेगा या इटली करेगा उलटफेर, कहां देख सकते हैं मैच?

नेपाल को 10 विकेट से हराने के बाद इटली की टीम के हौसले आसमान पर हैं। अगर वह इंग्लैंड को हरा दे तो यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर भी हो सकता है।

england vs italy match live

इंग्लैंड बनाम इटली, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में आई इटली की टीम ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है। बेहद कम अनुभव के बावजूद उसने नेपाल की कमोबेश अनुभवी टीम को बुरी तरह हरा दिया। स्कॉटलैंड के हाथों उसे हार जरूर मिली थी। इस टूर्नामेंट के दोनों वॉर्मअप मैचों में भी इटली ने जीत हासिल की थी ऐसे में उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उधर इंग्लैंड की टीम की कोशिश रहेगी कि वह आसानी से इस मैच में जीत हासिल करे और वेस्टइंडीज के बाद इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली टीम बने। अगर कहीं इटली ने उलटफेर कर दिया तो इंग्लैंड की सांसें अटक सकती हैं और सुपर 8 में जाने के लिए उसे दूसरों के मैच के सहारे रहना पड़ सकता है।

 

इंग्लैंड को अभी तक सिर्फ एक मैच में हार मिली है जबकि इटली की टीम ने एक मैच में हार के बाद जबरदस्त वापसी की है। इस ग्रुप से अभी तक सिर्फ नेपाल ही टूर्नामेंट से बाहर हुई है और वेस्टइंडीज की टीम क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी टीम के तौर पर अभी तीनों टीमों के पास मौका है।

 

यह भी पढ़ें: जिस गेंदबाज का डर दिखा रहा था पाकिस्तान, उसे 11वें ओवर तक क्यों रोककर रखा?

अब तक कैसा खेले इंग्लैंड और इटली?

 

इंग्लैंड अभी तक इस वर्ल्ड कप में अपने 3 मैच खेल चुका है । तीन में से दो में उसने जीत हासिल की है और वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार मिली थी। इंग्लैंड ने नेपाल के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी और इस मैच में नेपाल ने उसकी सांसें आखिरी गेंद तक अटका रखी थी। आखिरी गेंद पर इंग्लैंड सिर्फ 4 रनों से यह मैच जीत पाया था। अगले मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया था। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने अपेक्षाकृत कमजोर टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।

 

वहीं, इटली ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ की थी। स्कॉटलैंड ने 207 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था और इटली की टीम 134 रन पर ही ढेर हो गई। अगले मैच में इटली ने जबरदस्त वापसी की और टी20 रैंकिंग में खुद से काफी ऊपर की टीम नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। इसी का नतीजा हुआ है कि अभी तक इटली की टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है जबकि नेपाल की टीम अपने तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: भारत की सुपर-8 में एंट्री, कोलंबो में 61 रन से हारकर फंस गया पाकिस्तान

कितने बजे शुरू होगा ENG vs ITA मैच?

कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाने वाला यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह टूर्नामेंट का 29वां मैच है। टॉस 2:30 बजे होगा।

TV पर कहां दिखेगा?

अगर आप घर बैठकर टीवी पर मैच का मजा लेना चाहते हैं तो आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।

 

मोबाइल पर कैसे देखें?

 

अगर आप मोबाइल पर यह मैच देखना चाहते हैं तो आपके फोन में जियो हॉटस्टार ऐप होना चाहिए। उसी ऐप पर या फिर वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

 

इंग्लैंड: हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर) फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल डैक्स, लिअम डॉसन, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

 

इटली:  हैरी मनेंती (कप्तान), जिआन मेडे (विकेटकीपर), एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, बेन मनेंती, मार्कस कैंपोपियानो या वेन मैडसन, ग्रैंट स्टेवर्ट, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगमागे और अली हसन।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap