logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत के लिए दोहरी खुशी...' वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियन बने इथन वाज और सविता श्री

भारत के इथन वाज और सविता श्री ने FIDE अंडर-20 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2008 के बाद पहली बार भारत ने वर्ल्ड जूनियर्स में ओपन और गर्ल्स दोनों कैटेगरी में खिताब हासिल किया है।

Ethan Vaz Savitha Shri

इथन वाज और सविता श्री, Photo Credit: Nitin Narang/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के इथन वाज और सविता श्री ने शुक्रवार (27 नवंबर) को वेनेजुएला के काराकस में 2026 FIDE अंडर-20 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। 2008 के बाद पहली बार भारत ने वर्ल्ड जूनियर्स में ओपन और गर्ल्स दोनों कैटेगरी में खिताब हासिल किया है।

 

इथन वाज ओपन कैटेगरी में 11 राउंड के बाद 9 पॉइंट्स के स्कोर के साथ अजरबैजान के खगन अहमद (8.5 पॉइंट्स) और भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणीत वुप्पाला (8.5 पॉइंट्स) से आगे रहकर वर्ल्ड जूनियर चैंपियन बने। 

 

गर्ल्स सेक्शन में सविता श्री 9.5 पॉइंट्स के साथ सबसे आगे रहीं। उन्होंने चीन की यिनिंग चेन को 1 पॉइंट और इंटरनेशनल खिलाड़ी गैलिना मिखेवा को 2 पॉइंट से पछाड़ा।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में ड्रॉ की हैट्रिक, डी गुकेश और सिंदारोव की जंग हुई रोचक

नितिन नारंग ने दी बधाई

इथन वाज और सविता की इस जीत पर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'वेनेजुएला के काराकास में आयोजित वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियनशिप में भारत के लिए दोहरी खुशी! इथन वाज और सविता श्री दोनों वर्ल्ड जूनियर चैंपियन बन गए हैं। इस शानदार उपलब्धि के लिए एथन और सविता को बधाई।'

 

नितिन नारंग ने आगे लिखा, 'प्रणित वुप्पाला और निवेदिता वीसी को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। इन चारों को भविष्य में और भी सफलताएं मिले, इसकी शुभकामनाएं।'

 

यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गदर काट रहे ये 4 खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में लगेगी बोली?

अजेय रहीं सविता

15 साल के इथन वाज ने चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए पहले छह राउंड में जीत हासिल की। ​​उन्होंने खगन और क्यूबा के इंटरनेशनल मास्टर डेनियल हिडाल्गो डियाज के खिलाफ ड्रॉ खेला। वह पैराग्वे के जुआन सेबेस्टियन मेलियन से हार गए थे लेकिन इक्वाडोर के क्रिस गार्जोन के खिलाफ आखिरी राउंड में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। सविता पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं। उन्होंने आठवें और दसवें राउंड के बीच तीन ड्रॉ खेले।

Related Topic:#Chess

और पढ़ें