फीफा वर्ल्ड कप
2026 का फाइनल सिर्फ यह तय नहीं करेगा कि नया वर्ल्ड चैंपियन कौन बनेगा, बल्कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा इंडिविजुअल अवॉर्ड गोल्डन बूट किसे मिलेगा इसका फैसला भी इसी मुकाबले में होगा। इस रेस में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे सबसे आगे हैं। हालांकि फ्रांस तीसरे स्थान के मैच के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है लेकिन एम्बाप्पे ने उस मुकाबले में दो गोल दागकर गोल्डन बूट की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे पोजीशन के प्लेऑफ में दो गोल दागने के बाद किलियन एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे पहुंच गए हैं। वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम अभी 8 गोल और 4 असिस्ट हैं। ऐसे में स्पेन के खिलाफ होने वाले फाइनल में मेसी के पास गोल्डन बूट अपने नाम करने का आखिरी मौका होगा।
यह भी पढ़ें: Spain vs Argentina: कब, कहां और कितने बजे देखें FIFA वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला?
FIFA फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। दोनों दिग्गज टीमें अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस महामुकाबले का दुनियाभर के फुटबॉल फैंस को बेसब्री से इंतजार है। भारतीय समय के अनुसार मैच रात 12:30 बजे शुरू होगा।
FIFA फाइनल से पहले सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
- किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 10 गोल
- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 8 गोल
- जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड) – 7 गोल
- एरलिंग हालांड (नॉर्वे) – 7 गोल
- हैरी केन (इंग्लैंड) – 6 गोल
- उस्मान डेम्बेले (फ्रांस) – 6 गोल
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन आगे है?
गोल्डन बूट कैसे जीत सकते हैं लियोनेल मेसी?
- गोल्डन बूट जीतने के लिए लियोनेल मेसी के पास तीन संभावित समीकरण हैं। पहला और सबसे सीधा रास्ता है कि वह स्पेन के खिलाफ फाइनल में हैट्रिक लगाएं। अगर मेसी तीन गोल करते हैं तो उनके कुल 11 गोल हो जाएंगे और वह एम्बाप्पे के 10 गोल से आगे निकलकर सीधे गोल्डन बूट जीत लेंगे।
- दूसरा रास्ता फीफा के टाई-ब्रेकर नियम से जुड़ा है। यदि मेसी फाइनल में दो गोल करने के साथ एक असिस्ट भी करते हैं तो उनके खाते में 10 गोल और 5 असिस्ट हो जाएंगे। इस स्थिति में गोलों की संख्या एम्बाप्पे के बराबर होगी लेकिन ज्यादा असिस्ट होने के कारण गोल्डन बूट मेसी के नाम हो जाएगा।
- तीसरा तरीका यह है कि अगर मेसी फाइनल में एक भी असिस्ट नहीं करते हैं तो उन्हें हर हाल में 2 गोल करने ही होंगे। ऐसा होते ही गोल्डन बूट की रेस में वह किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद फैसला इस बात से होगा कि दोनों खिलाड़ियों में किसने पूरे टूर्नामेंट में कम मिनट मैदान पर बिताए हैं। इस मामले में मेसी आगे हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक 712 मिनट खेले हैं, जबकि एम्बाप्पे 769 मिनट तक मैदान पर रहे हैं।