फ्रांस के माइकल ओलिस ने
फीफा वर्ल्ड कप
2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने टूर्नामेंट में सातवीं असिस्ट दी, जिसकी मदद से गोल दागना आसान हुआ और ब्राजील के दिग्गज पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। फ्रांस के विंगर माइकल ओलिस ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना 7वां असिस्ट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले का एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा असिस्ट करने का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
फुटबाल की दुनिया में असिस्ट उस टर्म को कहते हैं, जब किसी स्ट्रइकर की गोल करने में मदद की जाती है। पेले ने 1970 में एक वर्ल्ड कप में 6 असिस्ट की थीं। यह रिकॉर्ड तीसरे स्थान के मैच में टूटा। जब कोई खिलाड़ी अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी को पास देता है, और वह खिलाड़ी उस पास को सीधे गोल में बदल देता है तो पास देने वाले खिलाड़ी को 'असिस्ट' मिलता है।
यह भी पढ़ें: खास होगा FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल, चैंपियन टीम को ट्रॉफी के साथ अंगूठी भी मिलेगी
कैसा रहा फ्रांस बनाम इंग्लैंड का मुकाबला?
फ्रांस बनाम इंग्लैंड मुकाबला शनिवार को मियामी स्टेडियम में खेला गया। ओलिस ने कैप्टन किलियन एम्बाप्पे की मदद की और दो गोल बनवाए। उनकी असिस्ट नंबर संख्या सात हो गई। हालांकि फ्रांस यह मैच हार गया। ओलिस का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी फ्रांस को जीत नहीं दिला सका। एक बेहद रोमांचक और रिकॉर्ड तोड़ मैच में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हरा दिया और इस 10 गोल वाले मुकाबले को जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
मेसी का रिकॉर्ड किसने तोड़ दिया?
बुकायो साका ने इंग्लैंड के लिए हैट्रिक लगाई। एम्बाप्पे ने इस मैच में दो गोल किए। इन दो गोलों के साथ वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 22 गोल हैं, जो लियोनेल मेसी के 21 गोल से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप: कब होगी क्लोजिंग सेरेमनी, कौन करेगा परफॉर्म? पढ़ें पूरी डिटेल
कैसा रहा मुकाबला?
पहले हाफ में इंग्लैंड ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस ने वापसी की। फिर भी इंग्लैंड ने मैच जीत लिया। इस हार के साथ फ्रांस के कोच दिदिएर देशांप का 14 साल का सफर खत्म हो गया।
ओलिस ने भी मेसी को छोड़ा पीछे?
ओलिस इस वर्ल्ड कप से पहले क्लब फुटबॉल में भी शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने बायर्न म्यूनिख के लिए बुंडेसलिगा में 15 गोल और 19 असिस्ट किए थे। ओलिस ने अब वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा असिस्ट का नया रिकॉर्ड बना लिया है, लेकिन अब भी मेसी के पूरे करियर के रिकॉर्ड से पीछे हैं।