logo

मूड

ट्रेंडिंग:

48 टीमें, 104 मैच... FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्या है खास? यहां जानिए हर डिटेल

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। फुटबॉल के महाकुंभ की पूरी जानकारी यहां जानिए।

FIFA World Cup 2026

FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी, Photo Credit: FIFA World Cup/X

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फुटबॉल फैंस जल्द ही अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ऐक्शन में देख सकेंगे। फुटबॉल के महाकुंभ की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है, जो 39 दिन तक चलेगा। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट तीन देशों में आयोजित होगा। इससे पहले 2002 में जापान और साउथ कोरिया ने संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

 

इस बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1998 से अब तक 32 टीमें भाग लेती थीं। यानी इस बार टीमों की संख्या बढ़ाई गई है। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच 16 शहरों में खेले जाएंगे, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनाता है। अमेरिका के 11 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। वहीं मैक्सिको के 3 और कनाडा के 2 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन होगा। मैक्सिको और कनाडा 13-13 मैचों की मेजबानी करेंगे। बाकी के 78 मैच अमेरिका में होंगे।

 

यह भी पढ़ें: नॉर्वे चेस जीता, CM विजय को भी दी मात, अब प्रज्ञानानंदा को मिल गया 50 लाख का चेक

टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?

सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। वहीं बेस्ट प्रदर्शन करने वाली तीसरे स्थान की 8 टीमें भी रैंकिंग के आधार पर नॉकआउट स्टेज में कदम रखेंगी। इसके बाद रॉउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले होंगे। सेमीफाइनल 14 और 15 जुलाई को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं एलेक्जेंडर ज्वेरेव, जिन्होंने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब?

Photo Credit: FIFA World Cup/X

नई टीमें कौन-कौन सी हैं?

इस बार वर्ल्ड कप में 4 नई टीमें दिखेंगी। केप वर्ड, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान ने पहली बार फुटबॉल के महाकुंभ के लिए क्वालिफाई किया है, जिससे वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी।

सबसे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी कौन है?

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप में उतरने वाले सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। उन्होंने अब 226 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। रोनाल्डो का यह छठा वर्ल्ड कप है। अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी भी छठी बार वर्ल्ड कप में उतर रहे हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले ये दोनों पहले खिलाड़ी बनेंगे। मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 26 मैच खेले हैं। 

 

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की बात करें तो वह स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन उनकी उम्र 43 साल और 162 दिन की होगी। वहीं मैक्सिको के गिल्बर्ट मोरा सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह वर्ल्ड कप के शुरुआती दिन 17 साल और 240 दिन के होंगे।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन: सिंधु के पास बड़ा मौका... खत्म होगा खिताब का इंतजार?

अब तक 8 देशों ने जीता है खिताब

FIFA वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में अब तक 8 ही देश चैंपियन बन पाए हैं। वह 6 देशों ने एक से ज्यादा खिताब जीते हैं। ब्राजील ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। इटली (1934 और 1938) और ब्राजील (1958 और 1962) दो ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड किया है। देखना होगा कि अर्जेंटीना यह कारनामा कर पाता है या नहीं।

भारत में कहां दिखेगा वर्ल्ड कप?

भारत में फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैचों का प्रसारण ZEE के नए चैनल Unite8 Sports पर होगा। भारतीय फुटबॉल फैंस वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप्प पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें देर रात जागकर बिताने पड़ सकते हैं, क्योंकि मेजबान देशों (अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको) और भारत के बीच समय के अंतर के चलते ज्यादातर मैच देर रात या तड़के सुबह खेले जाएंगे।

Related Topic:#FIFA World Cup

और पढ़ें