logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA वर्ल्ड कप: कांगो से नहीं जीत सकी रोनाल्डो की टीम, इंग्लैंड का विजयी आगाज

52 साल में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप में उतरी कांगो की टीम ने पुर्तगाल को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो कुछ खास नहीं कर पाए। इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर विजयी आगाज किया।

Cristiano Ronaldo FIFA World Cup

क्रिस्टियानो रोनाल्डो, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। स्पेन के बाद पुर्तगाल को भी ड्रॉ से संतोष करना पड़ा है। पहली बार टूर्नामेंट में भाग ले रही कोप वर्डे ने स्पेन को जीत से रोका था। वहीं अब 52 साल में पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को फुटबॉल के महाकुंभ में शानदार शुरुआत दिलाई थी लेकिन उन्हीं की तरह छठी बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसा कोई कमाल नहीं दिखा पाए और उनकी टीम पुर्तगाल को कांगो के खिलाफ अप्रत्याशित रूप से ड्रॉ खेलना पड़ा। 

 

जोआओ नेवेस ने छठे मिनट में पुर्तगाल को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। इस मिडफील्डर ने पेड्रो नेटो के क्रॉस पर हेडर से गोल किया। हालांकि पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में आर्थर मासुअकू के क्रॉस पर योआने विस्सा ने हेडर से गोल कर कांगो को बराबरी दिला दी। यह कांगो के इतिहास में वर्ल्ड कप का पहला गोल रहा। कांगो ने इससे पहले 1974 वर्ल्ड कप में भाग लिया था लेकिन तब वह अपने तीनों मैच हार गया था।

 

यह भी पढ़ें: डिफेंस ही नहीं अटैक में भी माहिर रहे ये डिफेंडर, एक ने दागे 250 से ज्यादा गोल

रोनाल्डो ने किया निराश

पुर्तगाल को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सभी की नजरें रोनाल्डो पर टिकी हैं लेकिन उन्होंने अपने पहले मुकाबले में निराश किया। उन्हें दो अवसरों पर गोल करने का मौका मिला। मगर वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। रोनाल्डो 68वें और 73वें मिनट में दाहिनी ओर से शॉट नहीं लगा पाए। दोनों ही मौकों पर उन्होंने निराशा में अपना सिर हिलाया। रोनाल्डो के अलावा ब्रूनो फर्नांडेस के पास 90वें मिनट में पुर्तगाल को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन उनका शॉट भी दाईं ओर से बाहर चला गया। पुर्तगाल ने 55वें मिनट में जोआओ कैंसलो के बाइसाइकिल किक से बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन उसे ऑफसाइड करार दे दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल, हैट्रिक के बाद कहां खड़े हैं लियोनेल मेसी?

इंग्लैंड का विजयी आगाज

हैरी केन के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर विजयी आगाज किया है। केन ने 12वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। इसके बाद उन्होंने 42वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। मार्टिन बटुरिना (36वें) और पीटर मूसा ने पहले हाफ में गोल करके क्रोएशिया को मुकाबले में बनाए रखा।

 

मूसा ने अपना गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम के आखिरी पलों में किया। हालांकि जूड बेलिंघम (47वें) ने दूसरे हाफ के दो मिनट बाद ही इंग्लैंड को निर्णायक बढ़त दिला दी। मार्कस रैशफोर्ड ने 85वें मिनट में बढ़त को और मजबूत किया। इन दोनों टीम के बीच 2018 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था, जिसमें क्रोएशिया ने जीता हासिल की थी लेकिन यहां इंग्लैंड की टीम बेहतर साबित हुई।

हैरी केन ने बनाया यह रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने गोल की संख्या 10 पहुंचा दी है। इसके साथ ही उन्होंने गैरी लाइनकर के की बराबरी कर ली है, जिनके नाम इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोल करने का रिकॉर्ड था। लाइनकर ने 1986 और 1990 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।


और पढ़ें