logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल, हैट्रिक के बाद कहां खड़े हैं लियोनेल मेसी?

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में हैट्रिक लगा दी। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Lionel Messi FIFA World Cup 2026

लियोनेल मेसी, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना अपने टाइटल डिफेंस अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। अर्जेंटीना ने बुधवार (17 जून) को अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल कर बता दिया है कि वह लगातार दूसरे खिताब के लिए तैयार है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम की इस जीत के हीरो लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने हैट्रिक लगाकर कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और दुनियाभर के फुटबॉल फैंस को वह लम्हा दे दिया, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

 

38 साल के मेसी की यह पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक रही। अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी यह कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी। उन्होंने पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा। रोनाल्डो ने 2018 वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ33 साल 122 दिन की उम्र में हैट्रिक लगाया था। मेसी ने 5 वर्ल्ड कप में गोल करने के रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। इतना ही नहीं वह इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: डिफेंस ही नहीं अटैक में भी माहिर रहे ये डिफेंडर, एक ने दागे 250 से ज्यादा गोल

जर्मन दिग्गज के बराबर खड़े हुए मेसी

अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में ही मेसी ने गोल दाग दिया था। हालांकि बिल्ड-अप में ऑफसाइड होने के कारण वह गोल रद्द कर दिया गया। इसके बाद मेसी ने 17वें मिनट में अल्जीरिया के डिफेंस में खाली जगह का फायदा उठाया और अर्जेंटीना का खाता खोला। उन्होंने 60वें मिनट में रिबाउंड पर और फिर 76वें मिनट में बॉक्स के किनारे से बाएं पैर से शॉट मारकर अपना हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में अपने गोल की संख्या 16 तक पहुंचा दी और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

 

मिरोस्लाव ने अपने करियर में 4 वर्ल्ड कप खेले और इस दौरान 24 मैचों में 16 गोल दागे। मेसी अपने 27वें वर्ल्ड कप मैच में उनके बराबरी पहुंचे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मेसी ने ब्राजीलियन रोनाल्डो (15), जर्मनी के गर्ड मुलर (14 गोल) और किलियन एमबापे (14 गोल) को पीछे छोड़े। बता दें कि कुछ ही देर पहले फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर एमबापे ने सेनेगल के खिलाफ दो गोल दाग मेसी को पछाड़ा था लेकिन अर्जेंटीना का यह दिग्गज हैट्रिक लगाकर अब उनसे काफी आगे निकल गया है।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए की पहले बैटिंग, टीम में हुए 3 बदलाव

FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल

  • मिरोस्लाव क्लोज (जर्मनी) - 16 गोल
  • लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) - 16 गोल
  • रोनाल्डो (ब्राजील) - 15 गोल
  • गर्ड मुलर (वेस्ट जर्मनी) - 14 गोल
  • किलियन एमबापे (फ्रांस) - 14 गोल
  • पेले (ब्राजील) - 12 गोल
  • सैंडोर कोक्सिस (हंगरी) - 11 गोल
  • जुर्गेन क्लिंसमैन (जर्मनी) - 11 गोल


और पढ़ें