logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए की पहले बैटिंग, टीम में हुए 3 बदलाव

इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच आज ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए के कप्तान इमरान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND A vs AFG A

टॉस का सिक्का उछालते अफगानिस्तान-ए के कप्तान इमरान, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीलंका में खेली जा रही ए-टीम ट्राई सीरीज के मैच नंबर-5 में आज (17) जून इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए आमने-सामने है। दाम्बुला में खेले जा रहे इस मुकाबले में अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर इंडिया-ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इंडिया-ए के लिए 'यह करो या मरो' वाला मुकाबला है। अगर तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

 

इंडिया-ए ने अपने पिछले दोनों मैच गंवा दिए हैं, जिससे उसके पास 3 मैचों में 2 ही पॉइंट्स हैं। आज वह जीत हासिल करती है तो उसके पास 4 पॉइंट्स हो जाएंगे। इतने पॉइंट्स फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी हो सकते हैं। शुक्रवार (19 जून) को श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टक्कर है। अगर आज इंडिया-ए जीत जाती है तो शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में कोई भी जीते हारे, उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि नेट रन रेट का मामला आने पर इंडिया-ए अच्छी स्थिति में है।

 

यह भी पढ़ें: FIFA WC: 38 की उम्र में वर्ल्ड कप हैट्रिक... मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड

3 बदलाव के साथ उतरी इंडिया-ए

तिलक वर्मा ने टीम में 3 बदलाव किए हैं। प्रभसिमरन सिंह की जगह प्रियांश आर्य की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। वहीं आयुष बदोनी को कुमार कुशाग्र ने रिप्लेस किया है। झारखंडे के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाग्र इंडिया-ए की बॉलिंग के दौरान विकेट के पीछे नजर आएंगे। अरशद खान को बाहर अंशुल कम्बोज को वापस प्लेइंग-XI में लाया गया है।

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आएगा रन?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज अब तक अच्छा नहीं गुजरा है। वह 3 मैचों में 26.33 की औसत से 79 रन ही बना पाए हैं। IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप का अवॉर्ड जीतने वाले वैभव से इंडिया-ए को इस अहम मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम चाहेगी कि वैभव लंबा खेलें और बोर्ड पर इतने लग जाएं कि अफगानिस्तान-ए के लिए वहां पहुंचना नामुमकिन हो जाए।

 

यह भी पढ़ें: डेब्यू से पहले फंसे सूर्यवंशी, श्रीलंका-ए मैच के विवाद पर क्या है ICC का नियम?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर

 

श्रीलंका - इमरान (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनिवाल, बहिर शाह, फैसल शिनोजादा, मोहम्मद इशाक, फरमानुल्लाह, शम्स उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, जहीर खान


और पढ़ें