FIFA वर्ल्ड कप 2026 के 15वें दिन (25 जून) 6 टीमों ने नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई किया। इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। इक्वाडोर 2006 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा है। उसने ग्रुप-E में तीसरे स्थान पर फिनिश किया।
ग्रुप-E से आइवरी कोस्ट ने भी अगले राउंड में प्रवेश किया। उसने कुराकाओ को 2-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट में जगह बनाई। इस ग्रुप से जर्मनी पहले ही क्वालिफाई कर चुका था। उसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को लगी 12 करोड़ की चपत, IPL में और किसे इतना बड़ा नुकसान हुआ है?
जापान-स्वीडेन एक साथ नॉकआउट में
नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर ग्रुप-F में टॉप रहते हुए राउंड ऑफ 32 में धमाकेदार एंट्री ली। इसके बाद जापान और स्वीडेन का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, जिससे दोनों टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंच गईं। जापान लगातार तीसरे वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में सफल रहा है और 2002 में सह-मेजबान के तौर पर पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद से सात प्रयास में पांचवीं बार ऐसा कर रहा है। जापान की टीम ग्रुप-F में नीदरलैंड्स के बाद दूसरे स्थान पर रही और सोमवार को ह्यूस्टन में ब्राजील की मजबूत टीम के खिलाफ खेलेगी।
यह भी पढ़ें: हर मैच में लगभग 3 गोल, इस बार के FIFA वर्ल्ड कप में टूट जाएगा सर्वकालिक रिकॉर्ड
स्वीडेन ने 1994 के बाद से जब भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है तो टीम नॉकआउट में जरूर पहुंची है। टीम 1994 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जब अमेरिका ने फुटबॉल के इस सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी की थी।
ग्रुप-D के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे से गोलरहित ड्रॉ खेला, जिससे उसे नॉकआउट स्टेज का टिकट मिल गया। वहीं पराग्वे को अब दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली टीमें
- मैक्सिको - ग्रुप A
- अमेरिका - ग्रुप D
- जर्मनी - ग्रुप E
- अर्जेंटीना - ग्रुप J
- फ्रांस - ग्रुप I
- नॉर्वे - ग्रुप I
- कोलंबिया - ग्रुप K
- स्विट्जरलैंड - ग्रुप B
- कनाडा - ग्रुप B
- बोस्निया और हर्जेगोविना - ग्रुप B
- ब्राजील - ग्रुप C
- मोरक्को - ग्रुप C
- साउथ अफ्रीका - ग्रुप A
- इक्वाडोर - ग्रुप E
- आइवरी कोस्ट-ग्रुप E
- नीदरलैंड्स - ग्रुप F
- जापान - ग्रुप F
- स्वीडेन - ग्रुप F
- ऑस्ट्रेलिया - ग्रुप D
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें
- हैती - ग्रुप C
- तुर्की - ग्रुप D
- ट्यूनीशिया - ग्रुप F
- जॉर्डन - ग्रुप J
- पनामा - ग्रुप L
- कतर - ग्रुप B
- चेक रिपब्लिक - ग्रुए A
- कुराकाओ - ग्रुप E