logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जडेजा से लेकर शशांक सिंह तक, इस घरेलू सीजन कौन-कौन अपनी टीम बदल रहा है?

भारतीय घरेलू क्रिकेट का आगामी सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे पहले कई खिलाड़ी अपना बेस बदल रहे हैं। पढ़िए कौन, कहां से खेलने वाला है।

Shashank Singh PBKS IPL 2026

IPL 2026 के दौरान शशांक सिंह, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के घरेलू क्रिकेट में हर नए सीजन से पहले ट्रांसफर विंडो के दौरान खिलाड़ी अपनी टीम बदलते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के तहत प्लेयर्स आउटस्टेशन खिलाड़ी या गेस्ट खिलाड़ी के तौर पर नए क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ते हैं। आगामी घरेलू सीजन दलीप ट्रॉफी के साथ 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। दलीप ट्रॉफी 10 सितंबर तक चलेगा। ईरानी कप 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत होगी। नए सीजन से पहले कई खिलाड़ी अपनी टीम बदल रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बड़े खिलाड़ी नई टीमों से खेलते नजर आएंगे।

शशांक सिंह

पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी और छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर शशांक सिंह आगामी घरेलू सीजन में पुडुचेरी के लिए खेलते दिखेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से नाराजगी के चलते यह फैसला लिया है। उन्होंने अब तक 24 फर्स्ट क्लास और 35 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2000 के करीब रन दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने 53 विकेट झटके हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'उसे साउथ अफ्रीका ले ही जाओ...' वर्ल्ड कप से पहले शमी के सपोर्ट में उतरे जहीर

धर्मेंद्र सिंह जडेजा

सौराष्ट्र के ऑलराउंडर धर्मेंद्र सिंह जडेजा अब छत्तीसगढ़ से खेलेंगे। उन्हें सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है। 36 साल के इस लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर ने 100 फर्स्ट क्लास, 90 लिस्ट-ए और 73 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्रिकेट में उनके नाम 423 विकेट दर्ज है। इसके अलावा जडेजा ने 2123 रन भी बनाए हैं। वहीं लिस्ट-ए में उन्होंने 121 विकेट, जबकि टी20 में 65 विकेट चटकाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत ने कब-कब जीते हैं मेडल? पूरी लिस्ट

यश दयाल

विवादों में चल रहे यूपी और RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने भी छत्तीसगढ़ का रुख किया है। वह छत्तीसगढ़ के प्री-सीजन कैंप से जुड़ गए हैं। 28 साल के इस खिलाड़ी ने 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 84 विकेट चटकाए हैं। 23 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 36 विकेट झटके हैं। यश दयाल 71 टी20 मैचों में 66 विकेट ले चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत का धमाल, बसंत-शाहनवाज ने जीते मेडल

जयंत यादव

हरियाणा के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत ने छत्तीसगढ़ टीम में जाने का मन बना लिया है। 36 साल के इस खिलाड़ी के पास 96 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 3171 रन बनाने के अलावा 272 विकेट झटके हैं। जयंत ने 74 लिस्ट-ए मैचों में 68 विकेट चटकाने के साथ 1139 रन बनाए हैं। वह टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे भी खेल चुके हैं।

Related Topic:#Yash Dayal

और पढ़ें