इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अब तक 31 मैच हो चुके हैं। इस सीजन जहां अनकैप्ड खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाकर सबका ध्यान खींचा है, वहीं महंगे विदेशी खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप नजर आए हैं। इन खिलाड़ियों से टीमों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये उन पर खरे नहीं उतर पाए। इतना ही नहीं, टॉप-5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में दो ऐसे नाम भी हैं, जिनकी टीम इस सीजन अब तक मैच जीतने में संघर्ष कर रही है।
मिनी ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजियों ने विदेशी ऑलराउंडर्स और विस्फोटक बल्लेबाजों पर दांव लगाकर अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश की थी लेकिन यह रणनीति इस बार बैकफायर करती नजर आ रही है। करोड़ों की कीमत और पुराने रिकॉर्ड्स के बावजूद, ये खिलाड़ी न तो बल्ले से आग उगल पा रहे हैं और न ही गेंदबाजी में कोई प्रभाव छोड़ पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: DC ने दोहराई CSK वाली गलती, अभिषेक ने दी वही सजा, ठोकी आतिशी सेंचुरी
IPL 2026 के टॉप- महंगे विदेशी खिलाड़ी
- कैमरून ग्रीन: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा
- निकोलस पूरन: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया
- लियाम लिविंगस्टोन: सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा
- राशिद खान: गुजरात टाइटंस ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया
- ट्रिस्टन स्टब्स: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 करोड़ रुपये में रिटेन किया
यह भी पढ़ें: IPL 2026: हर डिपार्टमेंट का स्पेशलिस्ट गायब, अब क्या ही कर पाएगी CSK!
महंगे विदेशी खिलाड़ी का प्रदर्शन
- कैमरून ग्रीन: कैमरून ग्रीन ने IPL 2026 में अब तक 7 मैच खेले। इन सात मैचों में उन्होंने 27 के औसत से 162 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है। ग्रीन ने इन 7 मैचों में से केवल 3 में गेंदबाजी की और केवल 1 विकेट लिया।
- निकोलस पूरन: निकोलस पूरन ने IPL 2026 में लखनऊ के लिए अब तक 6 मैच खेले हैं। इन 6 मैचों में उन्होंने सिर्फ 51 रन बनाए हैं। उन्होंने 2025 सीजन में अपने IPL करियर में सबसे ज्यादा 524 रन बनाए।
- लियाम लिविंगस्टोन: हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं लेकिन लिविंगस्टोन को सिर्फ 2 मैच में ही बैटिंग करने का मौका मिला है। हालांकि, वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और सिर्फ 15 रन ही बना पाए।
- राशिद खान: राशिद खान भी गुजरात के लिए ज्यादा काम के नहीं रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए हैं। हालांकि, गुजरात का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है, इसलिए उन्हें बैटिंग के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने तीन पारियों में 28 रन बनाए हैं।
- ट्रिस्टन स्टब्स: ट्रिस्टन स्टब्स पिछले 2 मैचों में फॉर्म में हैं। उन्होंने दोनों मैचों में 60 रन बनाए, जबकि एक में नाबाद रहे। स्टब्स ने अब तक 6 मैचों में 169 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।