logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात टाइटंस से बुरी तरह हारी RCB, फिर खुश क्यों हैं कप्तान रजत पाटीदार?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 30 अप्रैल को 155 रन पर ही सिमट गई। गुजरात टाइटंस ने इस टारगेट को 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने इस करारी हार में भी पॉजिटिव ढूंढ लिया है।

Kohli Patidar RCB IPL 2026

IPL 2026 के एक मैच के दौरान विराट कोहली और रजत पाटीदार, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बुरी तरह हरा दिया। GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए RCB को 155 रन पर ढेर किया और फिर इस टारगेट को 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन RCB की यह तीसरी हार रही। इन तीनों मैचों में RCB को टोटल डिफेंड करते समय शिकस्त झेलनी पड़ी है। हालांकि टीम के कप्तान रजत पाटीदार गेंदबाजी से चिंतिंत नहीं हैं।

 

GT के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाटीदार ने कहा कि जिस तरह से हमने मैच को लंबा खींचा, वह पॉजिटिव साइन है। पाटीदार इस ओर इशारा कर रहे थे कि GT ने 11 ओवर में ही 122 रन बना लिए थे। इसके बावजूद RCB ने GT को 16वें ओवर में जीतने दिया। हालांकि पाटीदार इस बात से अनजान दिखे कि RCB इस सीजन टोटल डिफेंड करते हुए 4 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाई है। RCB को यह जीत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली थी, जिसमें उसने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बरपाया कहर, अगले ही मैच में बुरी तरह पिटे हेजलवुड

पाटीदार के फैसलों पर उठे सवाल

RCB की पारी जब बिखरी तब उसने वेंकटेश अय्यर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा। हालांकि उसका यह दांव भी फेल रहा। वेंकटेश 15 गेंद खेलकर 12 रन ही बना पाए। वह न तो टिक पाए और न ही खुलकर अपने शॉट खेल पाए। इसके बाद पाटीदार ने GT के रन चेज के दौरान क्रुणाल पंड्या को बॉलिंग ही नहीं दी। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 55 रन लुटाए, जबकि सुयश शर्मा ने 3.5 ओवर में 44 रन खर्च दिए। इसके बावजूद पाटीदार ने क्रुणाल का इस्तेमाल नहीं किया, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में कहर बरपा रहे भुवनेश्वर कुमार, गुजरात टाइटंस के खिलाफ रचा इतिहास

मैच का क्या हाल रहा?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर RCB 7.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना चुकी थी। इसके बाद पाटीदार एक विवादास्पद कैच का शिकार बन गए। उनके आउट होते ही RCB की पारी लड़खड़ा गई। देखते ही देखते उसका स्कोर 126/8 हो गया। भुवनेश्वर कुमार ने 15 गेंद में 15 रन बटोरकर RCB को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन शुभमन गिल और जोस बटलर की तूफानी पारी ने इसे बौना साबित कर दिया। 

 

GT के कप्तान गिल ने 18 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन जड़े। वहीं बटलर ने 19 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 39 रन ठोके। इन दोनों के आउट होने के बाद GT की टीम थोड़ी मुश्किल में दिखी लेकिन राहुल तेवतिया ने 17 गेंद में नाबाद 27 रन बनाकर उसे जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।


और पढ़ें