logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PBKS के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने चुनी गेंदबाजी, निशांत सिंधु का IPL डेब्यू

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की टीम एक बार फिर लक्ष्य का पीछा करते नजर आएगी। पंजाब किंग्स की टीम में जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है।

Gujarat Titans Team IPL 2026

गुजरात टाइटंस की टीम, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (3 मई) के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर हो रही है। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गिल ने कहा कि हमने पिछले कुछ मैचों में अच्छे से रन चेज किया है। इसलिए इस मोमेंटम को जारी रखना चाहते हैं। निशांत सिंधु को डेब्यू का मौका मिला है।

PBKS ने किए दो बदलाव

IPL 2026 में PBKS ने लगातार 6 जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन पिछले मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ PBKS 222 रन के टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई थी, जिसके चलते उसने दो बदलाव किए हैं। जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: दोपहर के मैच में फिर हारी SRH, KKR ने लगाई जीत की हैट्रिक

GT के पास 12 पॉइंट्स जाने का है मौका

गुजरात टाइटंस ने अब तक 9 मैचों में 5 जीत हासिल की है। वह 10 पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है। आज उसके पास 12 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के पास भी 12-12 पॉइंट्स हैं। PBKS 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। वह टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

 

यह भी पढ़ें: लक्ष्य सेन का नहीं खेलना पड़ा भारी, थॉमस कप सेमीफाइनल में फ्रांस से हारा भारत

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार


इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कुलवंत खेजरोलिया

 

पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, मुशीर खान, मिचेल ओवेन


और पढ़ें