logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कल तक फिट थे हार्दिक पंड्या, अब अचानक अफगानिस्तान ODI सीरीज से क्यों हुए बाहर?

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हार्दिक के फिट घोषित कर दिए गए थे लेकिन अब उनके फिर से चोटिल होने की खबर आई है।

Hardik Pandya ODI Batting

हार्दिक पंड्या, Photo Credit: BCCI/X

भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक को कल (9 जून) ही BCCI की मेडिकल टीम ने वनडे सीरीज के लिए हरी झंडी दी थी। मगर अब खबर आ रही है कि क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के कारण वह नहीं खेल पाएंगे। 

 

हार्दिक को इस चोट से उबरने में लगभग 3 हफ्ते लग सकते हैं, जिसके चलते वह तीनों वनडे मैचों में नहीं उतर सकेंगे। हालांकि BCCI की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू हो रही है। इस सीरीज से विराट कोहली भी बाहर हो चुके हैं। अब हार्दिक के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलों बढ़ गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: हरमनप्रीत टॉप रन स्कोरर, विकेट लेने में कौन आगे है?

IPL में भी चोटिल हुए थे हार्दिक

हार्दिक ने IPL 2026 में पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियंस के कई मैच मिस किए थे। IPL के बाद वह विदेश में छुट्टियां मनाने निकल गए। छुट्टियों से लौटते ही सीधे BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे और 5 दिन तक मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की। उन्होंने 10 ओवर (पूरा कोटा) गेंदबाजी भी की। 

 

उनका अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना पक्का हो गया था लेकिन जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण वह फिर से ऐक्शन से दूर हो गए हैं। हार्दिक की चोट भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह वह अपनी पेस बॉलिंग और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं। उनके बाहर होने से कप्तान शुभमन गिल को नए टीम कॉम्बिनेशन पर विचार करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप में कौन-कौन है, उनसे कितना खतरा है?

 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार

 

*हार्दिक के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है।


और पढ़ें