logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: हरमनप्रीत टॉप रन स्कोरर, विकेट लेने में कौन आगे है?

भारतीय टीम के लिए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर और मिताली राज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जानिए विकेट लेने में कौन आगे है।

Harmanpreet Kaur T20

भारतीय टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, Photo Credit: BCCI Women/X

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में महज 2 दिन रह गए हैं। 12 टीमों वाले इस टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार (12 जून) से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसकी टक्कर नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगी। हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इनमें से 4 मुकाबले जीतने होंगे। टीम इंडिया को पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश को उलटफेर का मौका नहीं देना होगा। साथ ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को पटखनी देनी होगी, तभी उसके लिए बात बन पाएगी। 

 

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप का सूखा खत्म करने वाली भारतीय विमेंस टीम अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में उतरेगी। उसने 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया से हारकर ट्रॉफी से चूक गई थी। टीम इंडिया पिछले टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं और हाईएस्ट विकेट टेकर कौन रहा है।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप में कौन-कौन है, उनसे कितना खतरा है?

हरमनप्रीत रचने वाली हैं इतिहास   

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर पूर्व कप्तान मिताली राज के साथ टॉप पर हैं। दोनों के नाम 726-726 रन दर्ज हैं। हरमनप्रीत इस एडिशन में पहला रन बनानते ही मिताली को पीछे छोड़ देंगी। स्मृति मंधाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने 25 पारियों में 524 रन बटोरे हैं। स्मृति के बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स (407) और पूनम राउत (375) हैं।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

  • मिताली राज - 23 पारियों में 726 रन
  • हरमनप्रीत कौर - 33 पारियों में 726 रन
  • स्मृति मंधाना - 25 पारियों में 524 रन
  • जेमिमाह रॉड्रिग्स - 19 पारियों में 407 रन
  • पूनम राउत - 15 पारियों में 375 रन

यह भी पढ़ें: 32 साल में 10 गुना महंगा हुआ फुटबॉल मैच, 9 लाख में मिलेगा फाइनल देखने का टिकट

पूनम यादव से आगे निकलेंगी दीप्ति?

लेग स्पिनर पूनम यादव विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। उन्होंने 2014 से 2020 के बीच महज 18 पारियों में 28 विकेट झटक लिए। वहीं दीप्ति शर्मा 19 पारियों में 19 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। दीप्ति को पूनम से आगे निकलने के लिए इस एडिशन में 10 विकेट लेने होंगे, जो ज्यादा मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में राधा यादव (18 विकेट) तीसरे नंबर पर, जबकि रेणुका सिंह (14 विकेट) चौथे पायदान पर हैं।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • पूनम यादव - 18 पारियों में 28 विकेट
  • दीप्ति शर्मा - 19 पारियों में 19 विकेट
  • राधा यादव - 13 पारियों में 18 विकेट
  • रेणुका सिंह - 9 पारियों में 14 विकेट
  • प्रियंका रॉय - 8 पारियों में 12 विकेट
  • शिखा पांडे - 12 पारियों में 12 विकेट


और पढ़ें