logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई इंडियंस में अर्शदीप तो पंजाब किंग्स गए हार्दिक पांड्या, ट्रेड पर बनी सहमति

IPL मिनी नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अर्शदीप सिंह के बदले मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ट्रेड करने पर सहमति जताई।

 IPL Trade

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह। (Photo Credit: X/PBKS/IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर सबकुछ सही रहा तो आईपीएल में हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले मुंबई इंडियंस ने पांड्या को भेजने पर सहमति जताई। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली पर सहमति बन गई। अभी तक ट्रेड को बीसीसीआई से मंजूरी नहीं मिली है।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि हार्दिक पंड्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने को लेकर खुश हैं। उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर आगामी सत्र में भी पंजाब किंग्स के कप्तान बने रहेंगे। सूत्र ने बताया 'ट्रेड पूरा हो चुका है। हार्दिक पंजाब किंग्स में जा रहे हैं और अर्शदीप मुंबई इंडियंस में शामिल हो रहे हैं। हार्दिक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने को लेकर खुश हैं।'

 

यह भी पढ़ें: बारिश ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार, 135 के चेज में छूटे पसीने

कप्तान और कोच ने लिया फैसला

पीटीआई को सूत्र ने आगे बताया, 'अर्शदीप के बदले हार्दिक को ट्रेड करने का फैसला कप्तान और कोच का था। अर्शदीप लंबे समय से पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन करके आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। फ्रेंचाइजी के मालिकों के लिए यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि अर्शदीप ने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई है। हालांकि कप्तान और कोच ने इस फैसले को आगे बढ़ाया और अब यह तय हो गया है।'

 

यह भी पढ़ें: ‘पूरी टीम को पता था, सब शामिल थे’, सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा का खुलासा

काम नहीं आई पांड्या की कप्तानी

हार्दिक पांड्या आईपीएल में दो बार मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। मुंबई ने साल 2015 में पहली बार 10 लाख रुपये में पांड्या को खरीदा था। वे 2021 तक टीम का हिस्सा थे। इस दौरान टीम चार बार आईपीएल खिताब भी जीती। हालांकि उस वक्त रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। 2024 में हार्दिक पांड्या जब मुंबई इंडियंस में दोबारा लौटे तो उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंप दी गई, लेकिन पांड्या का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। तीन साल में मुंबई दो बार प्लेऑफ में जगह तक नहीं बना सकी।

 

 


और पढ़ें