ICC मैच में ऐसा कम हुआ है, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह पटखनी दी हो। ऑस्ट्रेलिया का ट्रैक रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अच्छा रहा है। 50 ओवर के ICC चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों का बेताज बादशाह ऑस्ट्रेलिया रहा है। भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना हमेशा मुश्किल रहा है।
ODI में ऑस्ट्रेलिया को हराए हुए भारत को एक अरसा बीत गया है। साल 2011 में अहमदाबाद में हुए वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ही जीत दर्ज की है। जोहान्सबर्ग में 2003 के फाइल में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम जीती। सिडनी में 2015 के सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की।
अहमदाबाद में 2023 में हुए मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया भारी पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी में वैसे तो भारत का विरोधी टीमों के खिलाफ नॉकआउट मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। आइए जानते हैं भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या कर सकता है?
यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती ने साबित किया क्यों हैं वह एक्स-फैक्टर!
भारत कैसे ऑस्ट्रेलिया को दे सकता है पटखनी?
1. पहले जीते टॉस
भारत अगर टॉस जीतता है तो शानदार स्कोर खड़ा कर सकता है। भारत विशाल स्कोर खड़ा करे, जिसके बाद भारतीय गेंदबाज संभाल लेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 के वर्ल्ड कप में भारत ने आखिरी बात टॉस जीता था। अब पहली बार जीत, टॉस में ही मिल जाए तो भारत की राह थोड़ी आसान हो सकती है। दबाव में UAE की पिच पर रन कम बन पाते हैं।
2. ट्रैविस हेड को 50 रनों के अंदर निपटाए टीम इंडिया
ट्रैविस हेड जितना खराब खेलेंगे, भारत के लिए राह उतनी आसान होगी। शानदार बैटर ट्रैविस हेड को आउट करना गेंदबाजों के लिए सबसी बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 163 रनों की पारी खेली थी। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप और मोहम्मद शमी से उम्मीद है कि उन्हें 50 के अंदर सिमटा दें, नहीं तो ऑस्ट्रेलिया धमाल मचा सकती है। वह अच्छी गेंद मारने से खुद को रोक नहीं पाते हैं, स्पिनर्स ही उन्हें फिरकी दे सकते हैं। भारत के पास 4 स्पिनर हैं।
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में क्या होगा भारत का प्लान? रोहित शर्मा ने बताया
3. मिसफील्डिंग पर कमान
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं, विस्फोटक खेलते हैं। ऐसे में फील्डिंग पर कमांड रखनी होगी।
4. ऑस्ट्रेलिया को खुलकर न खेलने दें, दबाव बनाए रखें
ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव कायम रखने की जरूरत है। कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को चोट लगी है, मिशेल स्टार्क बाहर हैं। स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शिस और नाथन एलिस को थाम देने की जरूरत है।
5. मिडिल ओवर में भारत को करना होगा कमाल
एडम जाम्पा और मैक्सवेल टॉप स्पिनर हैं। ऑस्ट्रेलिया तनवीर संघा को लेग स्पिनर के तौर पर खिला सकता है। इनके खिलाफ बल्लेबाजों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।
6. श्रेयस अय्यर, वरुण और अक्षर पटेल को दिखाना होगा कमाल
स्पिनर ही कमाल कर सकते हैं। शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को विराट पारी खेलने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों शानदार खेल दिखा चुके हैं। विराट कोहली 8 शतक ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ चुके हैं, रोहित भी ऐसी पारी खेल चुके हैं। दोनों को संतुलित होकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है।