logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टेस्ट रैंकिंग में बुमराह की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर-1 गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है।

Bumrah Starc

जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क, Photo Credit: BCCI-ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म कर दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैकिंग में स्टार्क दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मकाय टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट लेकर अपने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में पहली बार टेस्ट रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

 

बुमराह फरवरी 2024 में वर्ल्ड नंबर-1 बने थे। उन्होंने लगभग दो साल तक अपनी बादशाहत कायम रखी लेकिन स्टार्क ने तूफानी प्रदर्शन कर उनकी कुर्सी छीन ली है। बुमराह दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ मकाय टेस्ट में 6 विकेट झटके थे। वह एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं। नाथन लायन ने दो स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री ले ली है।

 

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में अगला मैच कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए सेमीफाइनल का शेड्यूल

ऋषभ पंत टॉप-10 में पहुंचे

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 69 गेंद में 66 रन जड़े थे। इस पारी की बदौलत उन्होंने बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई है। पंत संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी सातवें नंबर पर हैं। 

 

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पांच स्थान चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर-1 पर बने हुए हैं। जो रूट दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रैविस हेड चौथे पायदान पर बने हुए हैं। 

 

टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी ज्यादा बदलाव नहीं है। भारत के अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा नंबर-1 पर मजबूती से बने हुए हैं। कमिंस एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें, ग्रीन एक पायदान की सुधार के साथ संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन पांच पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


और पढ़ें