logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्लॉप हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज, शुभमन गिल को फायदा; टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को हालिया टेस्ट रैंकिंग में एक पायादान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान बल्लेबाज सऊद शकील के फेल होने से शुभमन अब नौवें पायदान पर आ गए हैं।

Gill Test

शुभमन गिल, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को पहले टेस्ट मैच में 104 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मीरपुर में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने 268 रन का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 163 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरी पारी में नाहिद राणा की तूफानी गेंदबाजी के सामने वे टिक नहीं पाए। पाक टीम की ओर से खासकर सऊद शकील का प्रदर्शन बेहद निरशाजनक रहा।

 

अपने टेस्ट करियर की बेहतरीन शुरुआत करने वाले शकील पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे थे। वहीं दूसरी पारी में वह 15 रन ही बना पाए। इस खराब प्रदर्शन से शकील को हालिया टेस्ट रैंकिंग में जोरदार झटका लगा है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 6 पायदान फिसलकर 15वें स्थान पर आ गए हैं। शकील के नीचे लुढ़कने से भारतीय कप्तान शुभमन गिल, दिनेश चांदीमल, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, एलेक्स कैरी और ऋषभ पंत को एक-एक पायदान का फायदा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: रोमाचंक हो गई है प्लेऑफ की रेस, KKR को शिकस्त देकर नंबर-1 बनेगी RCB?

शुभमन नौंवें पायदान पर

एक स्थान के फायदा से शुभमन नौवें पायदान पर आ गए हैं। उनके पास 730 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टॉप-10 में दूसरे भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी 750 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर हैं।  इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट 880 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। हैरी ब्रूक इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है।

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लड़खड़ाई MI? रोहित के बाद बिगड़ा टीम का खेल

 

Credit: ICC

बुमराह नंबर-1 गेंदबाज

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उनके पास 879 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इस सूची में अगला बेस्ट भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं, जो 12वें पायदान पर हैं। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव क्रमश: 14वें और 15वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एक-एक स्थान के फायदे से क्रमश: दूसरे और चौथे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। टीम ने अपनी पिछली सीरीज घरेलू सरजमीं पर नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी।


और पढ़ें