logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत या साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल में पहुंचने के किसके चांसेज ज्यादा हैं?

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जगह लगभग पक्की है। ग्रुप-1 से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन होगी, इसके लिए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीधी टक्कर है।

India South Africa ICC Womens T20 World Cup

लॉरा वुलफार्ट और हरमनप्रीत कौर, Photo Credit: BCCI Women/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलियाई टीम भी लगभग क्वालिफाई कर चुकी है। इस ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनने की रेस में भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है। बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है लेकिन उसकी उम्मीदें ज्यादा नहीं हैं। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज (28 जून) साउथ अफ्रीका को कम से कम 117 रन से हराना होगा और साथ ही दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को हरा दे।

भारत को क्या करना होगा?

टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उसने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की लेकिन इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने इसके बाद बांग्लादेश को हराकर वापसी की। अब उसे आगे बढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत की जरूरत है। अगर साउथ अफ्रीकी टीम बांग्लादेश को हरा देती है, तो टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के संग मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल बन जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: कितने बजे से शुरू होगा भारत-आयरलैंड दूसरा टी20, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

 

भारतीय टीम का नेट रन रेट (2.268) बेहतरीन है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस जीत की जरूरत है। अगर बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका को मात दे देती है तो टीम इंडिया हार के बावजूद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि यह संभव होता नहीं दिख रहा है। लॉर्ड्स के मैदान पर बांग्लादेश की टीम 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी है। साउथ अफ्रीकी टीम ने मुकाबले पर दबदबा बनाया हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया की जीत से ही बात बनने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: 'कोहली से कभी नहीं मिला...,' विराट संग दोस्ती पर बोले नोवाक जोकोविच

साउथ अफ्रीका के पास कितना मौका है?

लॉरा वुलफार्ट की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम जीतती है तो वह 8 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के पास मजबूत नेट रन रेट (4.724) के साथ 8 पॉइंट्स हैं। भारतीय टीम भी 8 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। साउथ अफ्रीकी टीम नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया को ही पछाड़ सकती है। हालांकि इसके लिए उसे असंभव चेज को अंजाम देना होगा। साउथ अफ्रीकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत हासिल करने के बाद दुआ करनी होगी कि भारत हार जाए।


और पढ़ें