logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कोहली से कभी नहीं मिला...,' विराट संग दोस्ती पर बोले नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली के साथ अपनी दोस्त पर बात की है। उन्होंने कहा कि हम कभी मिले नहीं हैं लेकिन मैसेज के जरिए संपर्क में हैं।

Novak Djokovic Virat Kohli

नोवाक जोकोविच और विराट कोहली, Photo Credit: Novak Djokovic/X, PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सर्बिया के टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। विंबलडन के दौरान जोकोविच ने कहा कि हम कभी मिले तो नहीं हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से मैसेज के जरिए संपर्क में हैं। अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की कवायद में लगे जोकोविच ने खुलासा किया कि वह भारत आने का प्लान बना रहे हैं और हो सकता है कि कोहली के साथ उनकी मुलाकात भी होगी। 

 

जोकोविच ने विंबलडन के दौरान कहा, 'हम कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से मैसेज के जरिए संपर्क में हैं। हमने एक-दूसरे के सफर को देखा है, एक-दूसरे का समर्थन किया है और अपने-अपने करियर में जो हासिल किया है, उसकी तारीफ की है।

 

यह भी पढ़ें: लगातार सातवें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल... लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास

कोहली के साथ मुलाकात खास होगी

जोकोविच ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हमें कभी मिलने, थोड़ा टेनिस खेलने और शायद थोड़ा क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। यह वाकई बहुत खास होगा। मैं जल्द ही भारत आने प्लान भी बना रहा हूं, तो शायद वहीं हमारी मुलाकात हो।'

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया का मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर छूटा, ईरान FIFA वर्ल्ड कप से बाहर

जोकोविच इससे पहले भी भारतीय दिग्गज से मिलने की इच्छा जता चुके हैं। जोकोविच ने 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान कहा था कि कोहली की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया। उन्होंने उस समय भी भारत आने की बात कही थी। 

 

जोकोविच ने उस अवॉर्ड समारोह के दौरान कहा था, 'हां विराट दोस्‍त हैं और ऐसे शख्‍स हैं जिनका मैं सम्‍मान करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो वह ही कारण है कि मैंने क्रिकेट फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं क्रिकेट नहीं फॉलो करता था लेकिन कोहली के कारण मैंने इसे देखना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं। उम्‍मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा तो वो मेरे साथ जुड़ेंगे। हम कुछ क्रिकेट और कुछ टेनिस खेलेंगे, आनंद लेंगे और खेल का जश्‍न मनाते हुए सकारात्‍मक ऊर्जा फैलाएंगे।'


और पढ़ें